अटलांटा में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने चेक रिपब्लिक के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। मैच के 5वें मिनट में मिखाल सादिलेक ने गोल कर चेकिया को बढ़त दिलाई, लेकिन 83वें मिनट में मिले पेनल्टी मौके को टेबोहो मोक्वेना ने गोल में बदलकर साउथ अफ्रीका की हार टाल दी। मैच के गोल 5वां मिनट: अलेक्जेंडर सोज्का के पास पर मिखाल सादिलेक ने गोल कर चेकिया को 1-0 की बढ़त दिलाई। यह टूर्नामेंट का अब तक का सबसे तेज गोल रहा। 83वां मिनट: पावेल सुल्क के हैंडबॉल के कारण साउथ अफ्रीका को पेनल्टी मिली। टेबोहो मोक्वेना ने गेंद को गोलपोस्ट के निचले बाएं कोने में भेजकर स्कोर 1-1 कर दिया। मैच में खास साउथ अफ्रीका की वापसी पहले हाफ में पिछड़ने के बाद साउथ अफ्रीका ने लगातार दबाव बनाया। थापेलो मासेको, मोफोकेंग और माकगोपा ने कई मौके बनाए, लेकिन चेक गोलकीपर मातेज कोवार ने शानदार बचाव किए। आखिरकार 81वें मिनट में हैंडबॉल से मिली पेनल्टी ने अफ्रीकी टीम को मैच में वापस ला दिया। अगले मुकाबले ग्रुप-ए के अंतिम मुकाबलों में साउथ अफ्रीका का सामना 25 जून को साउथ कोरिया से होगा, जबकि चेकिया की टीम मेक्सिको से भिड़ेगी। नॉकआउट में पहुंचने के लिए दोनों टीमों को जीत की जरूरत होगी। ——————————
फीफा वर्ल्डकप से जुड़ी यह खबर भी पढिए
इंग्लैंड टीम के फुटबॉल वर्ल्डकप बेस के पास फायरिंग फुटबॉल वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम के बेस से 15 मिनट की दूरी पर फायरिंग से एक की मौत और 4 लोग घायल हो गए हैं। अमेरिका के कैनसस सिटी में 22 साल के ऑस्कर सांचेज-मुनोज को घटना का दोषी पाया गया है। हालांकि आधे घंटे के अंदर चार फायरिंग करने के बाद आरोपी फरार है। पढ़ें पूरी खबर…
