खिलाड़ी को धक्का मारा था, अब वैभव सूर्यवंशी पर एक्शन:श्रीलंकाई खिलाड़ी से सुपर ओवर के बाद हुआ था विवाद, तिलक पर भी जुर्माने की सिफारिश

श्रीलंकाई ए टीम के खिलाड़ी को धक्का मारने के मामले में वैभव सूर्यवंशी पर जुर्माना लगाने की सिफारिश की गई है। 15 जून को दांबुला में हुआ यह मैच टाई हुआ था। श्रीलंकाई टीम ने सुपर ओवर में इंडिया ए को हरा दिया था। इसी दौरान वैभव की श्रीलंकाई खिलाड़ी से कहासुनी हुई थी। मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाश ने दोनों टीमों के बोर्ड को मैच रिपोर्ट भेजी है। इसमें इंडिया ए के कप्तान तिलक पर मैच फीस का 30% जुर्माना लगाने को कहा गया है। तिलक ने मैच के समय अंपायर से बहस करते हुए मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर कराने को कहा था। रिपोर्ट में श्रीलंका ए के विशेन हलामबागे पर 50% और विकेटकीपर निरोशन डिकवेला पर भी 20% जुर्माना लगाने को कहा गया है। डिकवेला पर स्लेजिंग के आरोप लगाए गए हैं। अब अंतिम फैसला संबंधित क्रिकेट बोर्ड और टूर्नामेंट की अनुशासन समिति को लेना है। वैभव की श्रीलंकाई खिलाड़ी से हुई थी धक्का-मुक्की 15 जून को खेला गया मुकाबला टाई हुआ। इसके बाद श्रीलंका-ए ने सुपर ओवर में 16 रन बनाए। जवाब में भारत 9 रन ही बना सका। भारत के मैच हारने के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने वैभव को कुछ कहा। इससे वैभव भड़क गए और उनकी श्रीलंकाई खिलाड़ी के साथ धक्का-मुक्की हो गई। श्रीलंकाई खिलाड़ी के कमेंट से विवाद शुरू हुआ मेजबान टीम के खिलाड़ी विशन हलमबागे ने वैभव पर कमेंट किया था। हलमबागे ने वैभव से कहा, यह IPL नहीं है, मैच खत्म… अब तुम घर जाओ। इस टिप्पणी पर सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का दे दिया। इसके बाद दोनों खिलाड़ी आमने-सामने आ गए और स्थिति गंभीर हो गई। हालांकि, मैदान पर मौजूद दोनों टीमों के बाकी खिलाड़ियों ने बीच-बचाव किया और दोनों को एक-दूसरे से अलग किया। टूर्नामेंट की शुरुआत से ही कुछ श्रीलंकाई खिलाड़ी सूर्यवंशी पर लगातार स्लेजिंग कर रहे थे। बताया गया कि वे खिलाड़ियों के IPL प्रदर्शन को लेकर भी तंज कस रहे थे। यूथ वनडे में ICC के नियम लागू नहीं होते ए-टीम स्तर के मुकाबलों में अनुशासनात्मक कार्रवाई का नियम सीनियर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलग है। ऐसे मामलों में ICC की ओर से जुर्माना या सजा अपने आप लागू नहीं होती। मैच रेफरी की सिफारिशें अब BCCI और श्रीलंका क्रिकेट को भेज दी गई हैं। अब दोनों बोर्ड यह तय करेंगे कि इन प्रस्तावित जुर्मानों को मंजूरी दी जाए या नहीं और इन्हें लागू किया जाए या नहीं। रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में कोई औपचारिक सुनवाई नहीं हुई। मैच रेफरी ने मैदान पर मौजूद अंपायरों की रिपोर्ट के आधार पर ये सिफारिशें की हैं। वैभव इस सीरीज में एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके ट्राई नेशन वनडे सीरीज भारत ए, अफगानिस्तान-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेली जा रही हैं। वैभव इस सीरीज में आउट ऑफ फॉर्म रहे हैं। वे 4 मैचों में 117 रन ही बना सके। इस सीरीज में उनका बेस्ट प्रदर्शन 44 रन रहा है। मुकाबला टाई हुआ था सोमवार को मुकाबला टाई हो गया। भारत-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 265 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका-ए भी 50 ओवर में 265 रन ही बना सकी। आखिरी गेंद पर श्रीलंका को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे, लेकिन टीम सिर्फ 1 रन ही बना सकी। इसके बाद श्रीलंका-ए ने सुपर ओवर में 16 रन बनाए। जवाब में भारत 9 रन ही बना सका। ——————————–
इंडिया-ए ट्राई सीरीज के फाइनल में इंडिया-ए ने ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल में जगह बना ली है। उसने बुधवार को करो या मरो मैच में अफगानिस्तान-ए को 101 रन के बड़े अंतर से हराया। बुधवार को दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में 320 रन का टारगेट चेज कर रही अफगानिस्तान-ए 36.5 ओवर में 218 रन पर ऑलआउट हो गई। निशांत सिंधु ने 4 विकेट झटके। यश ठाकुर और निशांत सिंधु को 2-2 विकेट मिले। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के पांच और आरोपी अरेस्ट:पाकिस्तान के ISI हैंडलर शहजाद भट्टी से जुड़ा था नेटवर्क, अब तक 12 गिरफ्तार

ट्रम्प बोले- मोदी कूल और जबरदस्त नेता, मैं ऐसा नहीं:थोड़ी देर में दोनों की मुलाकात; G7 लीडर्स से अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- बॉस मैं हूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *