5 दिन बदला रहेगा मौसम, बारिश-अंधड़ का अलर्ट:50 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बस्तर में 50 मिमी बारिश, बिलासपुर सबसे गर्म

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा, जहां अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में पारे में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। इस दौरान में प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश भी रिकॉर्ड की गई। तापमान के आंकड़ों के लिहाज से, बिलासपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में आंधी-बारिश का अलर्ट आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने बारिश, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की संभावना जताई है। शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

More From Author

भाजपा नेता और भाई को फॉर्च्यूनर में जिंदा जलाया, मौत:कार में पेट्रोल छिड़कर लगाई आग, कोरिया में रेत तस्करी विवाद में वारदात

डॉक्टर के पर्चे के बगैर अब नहीं मिलेगा कफ सिरप:लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल की सफल टेस्टिंग हुई, 17 जून के करेंट अफेयर्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *