झाड़फूंक के नाम पर ढोंगी-बाबा ने युवती से किया रेप:अच्छे रिश्ते-नौकरी का झांसा, मां को मंदिर, बहन को बाहर भेजकर दुष्कर्म

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में झाड़फूंक से लोगों की समस्याएं दूर करने का दावा करने वाले ढोंगी बाबा ने 24 साल की युवती से रेप किया है। आरोपी ने युवती को अच्छा रिश्ता आने और नौकरी लगने का लालच दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता के अनुसार 14 जून की सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच अमित गोस्वामी नाम का व्यक्ति उनकी कॉलोनी में पहुंचा। उसने खुद को प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला बताया। लोगों की समस्याएं दूर करने और झाड़फूंक करने का दावा कर रहा था। अच्छा रिश्ता और नौकरी लगने का दिया झांसा आरोपी ने युवती से झाड़फूंक करने से अच्छा रिश्ता आने और नौकरी लगने की बात कही। इसके बाद उसने युवती को नहाकर आने के लिए कहा और झाड़फूंक की प्रक्रिया शुरू कर दी। मां को मंदिर भेजा, बहन को बाहर निकाला आरोपी ने युवती की मां को एक मुट्ठी चावल देकर हनुमान मंदिर भेजा और 151 चावल के दाने चढ़ाने को कहा। वहीं युवती की बहन को भी कमरे से बाहर भेज दिया। युवती ने बताया कि आरोपी ने उसे सम्मोहित कर उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की तलाश घटना की जानकारी मिलने के बाद गांधीनगर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने बस स्टैंड, कॉलोनियों और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की। इसी दौरान सुभाषनगर क्षेत्र में संदिग्ध हुलिये का युवक मिला, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रयागराज का रहने वाला है आरोपी पूछताछ में उसकी पहचान अमित कुमार गोस्वामी (29) निवासी ग्राम सेमरा, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में उसने अपराध करना स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से एक झोला भी बरामद किया गया, जिसमें कई प्रकार के पाउडर और झाड़फूंक में इस्तेमाल होने वाला सामान रखा था। झाड़फूंक के नाम पर लोगों से करता था ठगी पुलिस ने बताया कि आरोपी रिश्तेदार मनोज के घर ठहरा हुआ था और झाड़फूंक के बहाने लोगों से पैसे ऐंठने का काम करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। ……………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… छत्तीसगढ़- चावल देकर भविष्य बताने वाले बाबा पर रेप केस:दर्द भगाने के बहाने महिला से गंदी हरकत; एक साल में 3 पाखंडी पकड़ाए रायपुर के रहने वाले एक बाबा को महासमुंद पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। नरेंद्र नयन शास्त्री खुद को ज्योतिषाचार्य बताता था। वह ‘चावल वाले बाबा’ या ‘चाय वाले बाबा’ के नाम से भी जाना जाता है। वह चावल और लाल फूल देकर भूत, भविष्य बताने के लिए फेमस रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

छत्तीसगढ़ में बिजली 30-50 पैसे प्रति यूनिट महंगी:कॉमर्शियल यूजर्स के लिए 20-40 पैसे बढ़े दाम, 1 जुलाई से नया टैरिफ लागू होगा

सप्लाई चेन तक पहुंचेगी पुलिस:नशे के 210 हॉटस्पॉट, जहां बिक रही नशीली टेबलेट, गांजा और सिरप, मानसून में शुरू होगा ऑपरेशन क्लीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *