रायगढ़ में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत पर बवाल:अस्पताल में रिश्तेदारों का हंगामा, बोले- मारपीट से गई जान; पुलिस बोली- कोई मारपीट नहीं हुई

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जेल में बंद विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद नाराज रिश्तेदारों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इस दौरान वहां हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। रिश्तेदारों का आरोप है कि जेल में कैदी के साथ मारपीट की गई थी, जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ी और बाद में उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने रिश्तेदारों के आरोपों को गलत बताया है। जानकारी के अनुसार विचाराधीन कैदी अवैध शराब बेचने के मामले में जेल में बंद था। घटना के बाद रिश्तेदारों ने मामले की न्यायिक जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। देखिए पहले ये तस्वीरें- जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, 10 मई को कोतरारोड थाना क्षेत्र के नवापारा गांव निवासी संजय बघेल (28) को अवैध शराब बिक्री के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शनिवार सुबह जेल में उसकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद जेल प्रशासन ने उसे फौरन रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान दोपहर में उसकी मौत हो गई, जिसकी खबर मिलते ही रिश्तेदार और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने अचानक हुई मौत पर सवाल उठाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। रिश्तेदारों का आरोप है कि जेल में संजय बघेल के साथ मारपीट की गई थी, जिसके कारण उसकी मौत हुई। उनका यह भी कहना है कि घटना के कई घंटे बाद तक उन्हें शव देखने की अनुमति नहीं दी गई। समझाइश के बाद शांत हुए रिश्तेदार और ग्रामीण स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने रिश्तेदारों और ग्रामीणों को समझाइश दी। अधिकारियों ने बताया कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव दिखाया जाएगा। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी चाहिए। पिता ने कहा- दूसरे को पैसा लेकर छोड़ा संजय के पिता प्यारे लाल बघेल ने बताया कि 3 दिन पहले गांव में सामाजिक कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में बेटा शामिल होने गया था। उसी दौरान शंभू चौहान नाम के पुलिसकर्मी ने संजय और एक अन्य युवक को पकड़ लिया था। शव देखने नहीं दिया वहीं, इस मामले में सरपंच नंद कुमार बरेठ ने बताया कि तीन दिन पहले कोतरारोड पुलिस ने अवैध शराब के मामले में संजय बघेल को गिरफ्तार किया था। आज सूचना मिली कि उसकी मौत हो गई है। खबर मिलते ही ग्रामीण और रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे, लेकिन काफी देर तक उन्हें शव देखने की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस बोली- कोई मारपीट नहीं हुई जेल अधीक्षक जीएस सोरी ने बताया कि संजय बघेल को 10 जून को जेल में दाखिल किया गया था। 12 जून को उसकी तबीयत खराब होने पर जेल अस्पताल में उसका इलाज कराया गया था। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर शनिवार सुबह उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका परीक्षण कर दवाइयां दीं। ………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदी की संदिग्ध मौत: 4 दिन पहले शराब मामले में हुआ था गिरफ्तार, परिजन बोले- पीट-पीटकर की गई हत्या बिलासपुर में केंद्रीय जेल में एक कैदी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। चार दिन पहले ही पुलिस ने उसे शराब के केस में गिरफ्तार किया था। परिजन का कहना है कि जेल भेजने से पहले पुलिसकर्मियों ने पैसे की डिमांड की थी और उसकी बेहरमी से पिटाई की थी। उन्होंने बंदी की हत्या का आरोप लगाते हुए जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

मोरक्को ने 5 टाइम चैंपियन ब्राजील को ड्रॉ पर रोका:साइबारी-विनिसियस ने गोल दागे, 1934 के बाद से ओपनिंग मैच नहीं हारा ब्राजील

हफ्ते की टॉप जॉब्स:गुजरात में 12वीं पास की 8917 भर्तियां, पंजाब में 10वीं पास की 6289 वैकेंसी; इस हफ्ते निकलीं 18,481 नौकरियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *