नपा कर्मचारी के सिर में घुसा बाइक का फुटरेस्ट,मौत, VIDEO:कटर से काटकर निकाला, बालोद में ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शनिवार को बस को ओवरटेक करने के दौरान दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में घायल नगर पालिका कर्मचारी का सिर दूसरी बाइक के फुटरेस्ट में घुस गया। काफी मशक्कत के बाद कटर की मदद से फुटरेस्ट को काटकर उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे बाइक पर सवार दंपती को मामूली चोटें आई हैं। शुरुआती जांच में पुलिस ने हादसे का कारण हाईस्पीड बताया है। घटना बालोद थाना क्षेत्र की है। देखिए पहले ये तस्वीरें- उछलकर दूसरी बाइक के फुटरेस्ट पर जा गिरा जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह करीब 10 बजे की है। पाररास वार्ड क्रमांक-1 निवासी वामेन साहू (35) नगर पालिका में प्लेसमेंट कर्मचारी था। वह काम से लौटकर घर जा रहा था। गणेश मंदिर के पास उसने एक बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान सामने से आ रही बाइक का अंदाजा नहीं लगने पर उसकी बाइक दंपती की बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वामेन उछलकर दूसरी बाइक के फुटरेस्ट पर जा गिरा और लोहे का हिस्सा उसके सिर में घुस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद कटर मशीन मंगाकर फुटरेस्ट को काटा गया। घायल को फुटरेस्ट सहित एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में प्राइमरी ट्रीटमेंट के बाद घायल की स्थिति को देखते हुए उसे मेकाहारा रेफर कर दिया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। रिश्तेदार के घर बालोद आ रहे थे दंपती प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घुमका निवासी पुनाराम यादव (45) पत्नी भगवंतीन (40) के साथ बाइक से आमापारा स्थित अपनी साली के घर आ रहे थे। हादसे के दौरान वे सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे नाली में गिर गए। दोनों को मामूली चोटें आईं, लेकिन उनकी बाइक के फुटरेस्ट में वामेन का सिर फंस गया था। परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य वार्डवासियों के अनुसार वामेन साहू नगर पालिका में स्वच्छ भारत मिशन के तहत हेल्पर के रूप में कार्यरत था। पिता का निधन हो चुका है। परिवार में मां, पत्नी और दो बेटे हैं। बेटों की उम्र लगभग 10 और 12 साल है। पुलिस बोली- तेज रफ्तार की वजह से हादसा बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग सामने आई है। जिस जगह पर दुर्घटना हुई, वहां सड़क का हिस्सा संकरा है। बस के पीछे होने के कारण सामने से आ रही बाइक दिखाई नहीं दी, जिससे आमने-सामने की टक्कर हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। …………………. हादसे से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… रॉन्ग साइड आकर ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को टक्कर मारी, 4 मौतें,LIVE-VIDEO:गाड़ी काटकर शव निकाले; बिलासपुर में सालगिरह मनाकर लौट रहा था परिवार बिलासपुर में रायपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गई। ग्राम सम्बलपुरी स्थित यादव ढाबा के सामने यह हादसा हुआ। टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों मृतक एक ही परिवार के हैं। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

छत्तीसगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्षों को राहुल गांधी देंगे टिप्स:रायपुर में 21 से 30 जून तक ट्रेनिंग प्रोग्राम, संगठन को मजबूत करने बनेगी रणनीति

मोरक्को ने 5 टाइम चैंपियन ब्राजील को ड्रॉ पर रोका:साइबारी-विनिसियस ने गोल दागे, 1934 के बाद से ओपनिंग मैच नहीं हारा ब्राजील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *