सर्राफा व्यापारी हत्याकांड, जला ​थैला-ज्वेलरी बॉक्स मिले:मर्डर के बाद जंगल में बिताई रात, 7 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोटमी बाजार में सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी की गोली मारकर हत्या और लूट के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को घटना स्थल से करीब 8 किलोमीटर दूर बोदराटोला तिलोरा के जंगल में ज्वेलरी के बॉक्स, जला हुआ थैला और बिखरा हुआ सामान मिला है। जांच में जुटी पुलिस ने इस सामान को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रात में इसी घने जंगल में रुके थे। सबूत मिटाने के इरादे से उन्होंने यहां कुछ सामानों को आग के हवाले कर दिया और बाकी वहीं बिखेर कर फरार हो गए। पुलिस अब बरामद किए गए इन जले और बिखरे हुए सामानों की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचने का कोई पुख्ता जरिया मिल सके। आरोपी हत्या के 7 दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पहले देखिए ये तस्वीरें- कोटमी बाजार में बदमाशों ने की थी हत्या दरअसल, बीते 26 मई को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोटमी बाजार में बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कोटमी साप्ताहिक बाजार में प्रदीप सोनी ने दुकान लगाई थी। जब वे दुकान बंद कर रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाश आए और उनसे सोने-चांदी का बैग छीन लिया। व्यापारी ने इसका विरोध किया तो सीने पर गोली मार दी और भाग निकले। बाइक से आए थे, सीने पर मारी गोली चश्मदीदों के अनुसार, मंगलवार (26 मई) शाम करीब 7 बजे 3 आरोपी एक पल्सर पर सवार होकर आए थे। बदमाशों ने प्रदीप सोनी को बेहद करीब से गोली मारी है। सूचना मिलते ही कोटमी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल प्रदीप सोनी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया है। मौके से खून के धब्बे और खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। ज्वेलरी से भरा बैग लेकर निकले थे व्यापारी प्रदीप सोनी मंगलवार सुबह घर से सामान लेकर निकले थे। इसका CCTV भी सामने आया है, जिसमें वे ज्वेलरी से भरा बैग लेकर बाजार के लिए निकले। बताया जा रहा है वे हर मंगलवार हनुमान जी के मंदिर जाते थे। कल हादसे के दिन भी दुकान बंद कर मंदिर जाते, लेकिन इससे पहले उनकी हत्या हो गई। कांग्रेस बोली- रायपुर-बिलासपुर सेफ नहीं इस घटना पर कांग्रेस ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि ‘छत्तीसगढ़ में कानून नहीं, अपराधियों का राज चल रहा है।’ पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने कहा कि पेंड्रा में सराफा व्यापारी की हत्या ने आम लोगों और व्यापारियों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस आरोपियों को अब तक नहीं पकड़ पाई। पुलिस पर राजनीतिक दबाव है। अपराधियों को खुली छुट है। 6 जिलों में नाकेबंदी पुलिस बिलासपुर, कोरबा, मनेन्द्रगढ़, अनूपपुर, डिंडोरी और कोरिया जिला में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश कर रही है। हालांकि, घटना के कई घंटे गुजर जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग सर्राफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी आईजी के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। कमल सोनी ने कहा कि खुले बाजार में इस तरह की वारदात कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। ………………………. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. सर्राफा व्यापारी की बीच बाजार गोली मारकर हत्या:पेंड्रा में सोना-चांदी लूटकर ले गए 3 बदमाश, विरोध करने पर सीने पर की फायरिंग छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। मंगलवार को कोटमी साप्ताहिक बाजार में प्रदीप सोनी ने दुकान लगाई थी। जब वे दुकान बंद कर रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाश आए और उनसे सोने-चांदी का बैग छीन लिया। व्यापारी ने इसका विरोध किया तो सीने पर गोली मार दी और भाग निकले। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

भारत-अमेरिका के बीच कल से 4 दिन की बातचीत:अंतरिम व्यापार समझौता फाइनल हो सकता है, इसमें भारत खरीदेगा ₹47 लाख करोड़ के अमेरिकी प्रोडक्ट

कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम ₹42 बढ़े:दिल्ली में कीमत ₹1813.50 हुई; 5 किलोग्राम का एफटीएल सिलेंडर भी ₹11 महंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *