मंत्रालय कर्मी से चाकू की नोक पर लूट:मोबाइल और नकदी लेकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी रायपुर के नवा रायपुर-मंदिर हसौद मार्ग पर मंत्रालय में पदस्थ एक शासकीय कर्मचारी से चाकू की नोक पर लूट का मामला सामने आया है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने कर्मचारी को जान से मारने की धमकी देकर उसका महंगा मोबाइल फोन और नकदी लूट ली। पीड़ित का नाम मिथलेश कुमार बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला मंदिर हसौद पुलिस के अनुसार, पीड़ित मिथलेश कुमार (34) नवा रायपुर के सेक्टर-17 स्थित शासकीय आवास में रहते हैं और मंत्रालय में कार्यरत हैं। बुधवार, 15 जुलाई को वे अपने निजी काम से स्कूटी से मंदिर हसौद गए थे। शाम करीब 6.19 बजे वापस लौटते समय नहर किनारे सड़क पर लघुशंका के लिए रुके। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। इनमें से दो आरोपियों ने अपने चेहरे स्कार्फ से ढंक रखे थे। तीनों बदमाशों ने कर्मचारी को घेर लिया और चाकू दिखाकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने उनसे करीब 28,999 रुपए कीमत का वीवो मोबाइल फोन और 1,700 रुपए नकद लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से मंदिर हसौद की ओर फरार हो गए। कर्मचारी संघ की पहल पर शिकायत घटना के बाद पीड़ित काफी घबरा गए थे और तत्काल पुलिस के पास नहीं पहुंच सके। बाद में मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे की पहल पर उन्होंने 16 जुलाई को मंदिर हसौद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच की जिम्मेदारी सहायक उपनिरीक्षक विवेक कुमार बंजारे को सौंपी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

More From Author

NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी, 11.21 लाख स्टूडेंट्स पास:पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप, 720 में 715 नंबर; 138 स्टूडेंट्स को 690+ मार्क्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *