आज यानी शुक्रवार, 29 मई को सेंसेक्स 250 अंक (0.30%) चढ़कर 76,100 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंकों (0.20%) की तेजी है, ये 23,960 पर पहुंच गया। आज के कारोबार में आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है। एशियाई बाजारों में तेजी अमेरिकी बाजारों में भी कल तेजी रही विदेशी निवेशकों ने 27 मई को ₹1043 करोड़ के शेयर बेचे 27 मई को सेंसेक्स 142 अंक गिरकर बंद हुआ था कल शेयर बाजार बकरी ईद की छुट्टी की वजह से बंद था। इससे पहले 27 मई को सेंसेक्स 142 अंक की गिरावट के साथ 75,868 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 7 अंकों की गिरावट रही, ये 23,907 पर बंद हुआ। बैंकों के शेयर में सबसे ज्यादा बिकवाली रही थी।
