छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फ्यूल स्टेशनों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई है। वहीं आमानाका पेट्रोल पंप में मैनेजर का कहना है कि फ्यूल की सप्लाई नॉर्मल है। लोगों में पेट्रोल खत्म होने की अफवाह फैली है। वहीं बिलासपुर में शहर और आउटर के करीब 13 पेट्रोल पंप पूरी तरह ड्राई हो चुके हैं। ज्यादा असर एचपीसीएल के पंपों पर है, जबकि बीपीसीएल के पंप में भी डीजल-पेट्रोल की कमी हो गई है। आईओसीएल (Indian Oil Corporation Limited) के कुछ पंप ड्राई हुए हैं, लेकिन उन्हें अपेक्षाकृत जल्दी सप्लाई मिल जा रही है। बुधवार को टैंकर नहीं आने के कारण ज्यादातर सर्विस स्टेशनों में यही हालत रही। पंप संचालकों ने तेल कंपनियों को भुगतान कर दिया है, जिसके बाद डिपो से टैंकर रवाना किए गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि ऐसे पंपों पर जल्द आपूर्ति बहाल हो जाएगी। इसके अलावा दुर्ग-रायगढ़ में स्थिति सामान्य है। पहले देखिए ये तस्वीरें- छत्तीसगढ़ में फ्यूल स्टेशनों के अपडेट्स जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
