छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक ही परिवार के 4 लोगों की धारदार हथियार से सोते समय हत्या कर दी गई। मृतकों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। चारों की लाशें निर्माणाधीन मकान के भीतर खाट पर मिली हैं। घटना शिवरीनारायण थाना इलाके के ग्राम भवंतरा की है। मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई है। घटना बुधवार देर रात की है। इसका पता तब चला, जब सुबह निर्माण कार्य पर पहुंचे एक मिस्त्री ने चारों को खाट पर बेसुध पड़ा देखा। उनकी लाशें खून से पथपथ मिली। जहां मकान बन रहा था, वही सोए थे सभी जानकारी के अनुसार, नए मकान का निर्माण चल रहा है, उसी के अंदर परिवार के लोग सोए हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही सरपंच राजाराम कश्यप ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। संदिग्ध पड़ोसी हिरासत में इस मामले में एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि, धारदार हथियार से सोते समय हत्या की गई है। पड़ोसी संदेही को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। यह खबर अपडेट हो रही है… ……………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… दुर्ग में सिलेंडर ब्लास्ट से 4 लोग जिंदा जले:खंभे में शॉर्ट-सर्किट, मकान में लगी आग; किचन में धमाका, 2 बहन-पिता और मासूम की मौत छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार दोपहर सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जल गए। मृतकों में 2 बहनें, पिता और एक डेढ़ साल की बच्ची शामिल है। जानकारी के मुताबिक कुम्हारी स्थित खंभे में शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लगी थी। पढ़ें पूरी खबर…
