UP में आंधी-तूफान, 56 लोगों की मौत:80 KMPH की आंधी में युवक उड़ा, राजस्थान में गर्मी का रेड अलर्ट; MP भी हीटवेव की चपेट में

देश में दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-अयोध्या समेत 30 जिलों में बुधवार को आंधी-तूफान के कारण 56 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 17 मौतें प्रयागराज और 16 मौतें भदोही में हुईं। यहां 80 KMPH की रफ्तार से आंधी चली, बरेली में एक युवक टीनशेड समेत हवा में उड़ गया। राज्य के बांदा शहर में तापमान 45.4°C रहा। आज 51 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट है। राजस्थान में भी तेज गर्मी और हीटवेव का असर है। बुधवार को लगातार चौथे दिन राज्य का जैसलमेर देश का सबसे गर्म शहर रहा, यहां 46.1°C तापमान रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज आज बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में तेज गर्मी का रेड अलर्ट है। 13 जिलों में हीटवेव की चेतावनी है। वहीं, मध्य प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में हीटवेव चल रही है, जो 18 मई तक जारी रह सकती है। बुधवार को खजुराहो में तापमान 45.4°C रहा। आज इंदौर, उज्जैन, धार और रतलाम में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में वार्म नाइट का भी अलर्ट है। इधर, हरियाणा के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 1.1°C बढ़ोतरी हुई। राज्य के 5 शहरों में 40°C से ज्यादा रहा, इनमें नारनौल 42.5°C रहा। राज्य में 17 मई से हीटवेव का यलो अलर्ट है। बिहार के पूर्णिया-कटिहार समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट है। अगले दो दिन मौसम का हाल 15 मई: 16 मई: देशभर से मौसम से जुड़ी 6 तस्वीरें राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: आधे से ज्यादा राज्य हीटवेव की चपेट में, खजुराहो में तापमान 45°C से ज्यादा मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड गर्मी का दौर शुरू हो गया है। बुधवार को खजुराहो में तापमान 45.4°C रहा। मौसम केंद्र विभाग के मुताबिक अगले 4 दिन तक आधे से ज्यादा राज्य हीटवेव की चपेट में रहेगा। आज इंदौर, उज्जैन, धार और रतलाम में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: आज भी तेज गर्मी का रेड अलर्ट, जैसलमेर देश में सबसे गर्म शहर, तापमान 46°C से ज्यादा राजस्थान में तेज गर्मी और हीटवेव जारी है। बुधवार को लगातार चौथे दिन देश की सबसे गर्म शहर राजस्थान का जैसलमेर रहा। यहां तापमान 46.1°C रहा। राज्य के 4 जिलों में आज गर्मी का रेड अलर्ट है। 13 जिलों में हीटवेव की चेतावनी है। राज्य के 8 जिलों बारिश भी हुई। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 7 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, प्रदेश में अबतक 116mm बारिश, कैमूर में तापमान 40°C बिहार के पूर्णिया-कटिहार समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। यहां 50 kmph की रफ्तार से आंधी चल सकती है। राज्य के अन्य जिलों में गर्मी और उमस की स्थिति रहेगी। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन में ज्यादातर जिलों में तेज बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: राज्य के पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना, देहरादून में दिन का तापमान 35°C रहा उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 4500 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में में बर्फबारी भी हो सकती है। इसके अलावा पहाड़ी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। यहां 40 KMPH से आंधी भी चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: राज्य में मई में सामान्य से 28% अधिक बारिश, आज भी बारिश हो सकती है हिमाचल प्रदेश में मई में अब तक सामान्य से 28 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। अगले तीन दिनों के दौरान भी बारिश की संभावना है। 15 और 16 मई को पूरे राज्य में मौसम खराब रह सकता है। 17 मई से पूरे प्रदेश में मौसम साफ होगा और अगले 3-4 दिन में गर्मी बढ़ेगी। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: राज्य के 5 जिलों में तापमान 40°C पार, बहादुरगढ़ में ओले गिरे, 17 मई से हीटवेव का यलो-अलर्ट हरियाणा में अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटे में 1.1°C बढ़ा है। राज्य के 5 शहरों में 40°C से ज्यादा रहा, इनमें नारनौल 42.5°C, हिसार 41.4°C, रोहतक 41.2°C शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिन गर्मी तेजी से बढ़ेगी और 17 मई से हीटवेव का स्थिति रहेगी। इसका यलो अलर्ट जारी है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

अमूल और मदर डेयरी का दूध ₹2 लीटर महंगा:सोना एक दिन में ₹9,345 और चांदी ₹22,853 चढ़ी, एअर इंडिया की 6 इंटरनेशनल रूट्स पर फ्लाइट्स कैंसिल

कोहली के टी-20 में सबसे तेज 14 हजार रन:12वीं बार 400+ रन बनाए, IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर भी बने; रिकॉर्ड्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *