बालोद में मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत:सीवरेज लाइन काम के दौरान हादसा, 10 फीट गड्ढे में दबे, मृतकों में एक महिला भी

छत्तीसगढ़ के बालोद में मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की दबकर मौत हो गई। मृतकों में 2 पुरुष और एक महिला शामिल है। मंगलवार शाम दास पान ठेला चौक के पास यह हादसा हुआ। मजदूर सीवरेज पाइप बिछाने के लिए खुदाई कर रहे थे, तभी अचानक मिट्टी धंस गई और वे 10 फीट गहरे गड्ढे में दब गए। घटना दल्लीराजहरा क्षेत्र की है। बीएसपी की सीवरेज लाइन प्रोजेक्ट के अंतर्गत काम यह हो रहा था। मृतकों की पहचान किशुन कुमार, राकेश कुमार और बैशाखिन के रूप में हुई है। मिट्टी धंसी तब निकलने का मौका नहीं मिला जानकारी के अनुसार, बीएसपी की सीवरेज लाइन विस्तार प्रोजेक्ट के तहत गहरी खुदाई कर पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक मिट्टी भरभराकर ढह गई और गड्ढे के भीतर काम कर रहे मजदूरों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मजदूरों से बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के 10 फीट गहरे गड्ढे में काम कराया जा रहा था। न तो सुरक्षा बैरिकेडिंग थी और न ही मिट्टी धंसने से बचाव के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। लोगों ने निर्माण कार्य में लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप लगाए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बीएसपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य चलाया गया, लेकिन तब तक तीनों मजदूरों की जान जा चुकी थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। खबर अपडेट की जा रही है…

More From Author

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:सिलेंडर ब्लास्ट में 4 जिंदा जले, गर्लफ्रेंड से बात करने पर मर्डर, कैंडिडेट्स फिर देंगे नीट एग्जाम

हंतावायरस से 3 और यात्री संक्रमित हुए:अमेरिका, फ्रांस और स्पेन के रहने वाले; टोटल केस 9 हुए, अब तक 3 की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *