सोमनाथ अमृत महोत्सव आज, पीएम जामनगर पहुंचे:पहली बार कुंभाभिषेक होगा, यह मंदिर के शिखर पर कलश चढ़ाने की रस्म; जनसभा-रोड शो भी करेंगे

गुजरात के सोमनाथ में आज मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 साल पूरे हो रहे हैं। 11 मई 1951 को स्वतंत्र भारत में नए सिरे से बनाए गए सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। इतिहास के इस बड़े घटनाक्रम का उत्सव मनाने के लिए सोमनाथ अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव में शामिल होने पीएम मोदी जामनगर पहुंच गए हैं। वे सोमनाथ मंदिर जाएंगे। जहां पहली बार मंदिर पर कलश चढ़ाने की रस्म होगी। वैदिक मंत्रों के बीच 11 तीर्थों के जल से शिखर का कुंभाभिषेक करेंगे। 90 मीटर ऊंची क्रेन की मदद से कलश के जल से मंदिर का अभिषेक होगा। अभिषेक के बाद वायुसेना की सूर्यकिरण टीम मंदिर के ऊपर 15 मिनट का एरोबेटिक शो करेगी। चेतक हेलिकॉप्टर के जरिए मंदिर पर फूल बरसाए जाएंगे। इससे पहले पीएम मोदी सोमनाथ हेलीपैड से वीर गोहिल जी के स्टैच्यू तक करीब 2 किमी का रोड शो भी करेंगे। पीएम जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 2026 सोमनाथ मंदिर के लिए एक और वजह से खास है। दरअसल सन् 1026 में महमूद गजनवी ने मंदिर पर हमला कर इसे ध्वस्त कर दिया था। उस घटना के हजार साल भी पूरे हो गए हैं। 74 साल पहले सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण की 3 तस्वीरें..
गुजरात के सोमनाथ में अमृत महोत्सव से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

थलापति विजय तमिलनाडु के 9वें सीएम बने:DRDO ने अग्नि MIRV की सफल टेस्टिंग की, 11 मई के करेंट अफेयर्स

सेंसेक्स में 1000 अंक की गिरावट:76,300 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 300 अंक टूटा; ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *