थलापति विजय तमिलनाडु के 9वें सीएम बने:DRDO ने अग्नि MIRV की सफल टेस्टिंग की, 11 मई के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी 3 राज्यों के दौरे में कर्नाटक और तेलंगाना पहुंचे पीएम मोदी 10 और 11 मई को कर्नाटक, तेलंगाना और गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरे में सबसे पहले पीएम बेंगलुरु के करीब तेलंगाना पहुंचेंगे।
2. थलापति विजय ने तमिलनाडु के 9वें सीएम की शपथ ली 10 मई को तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और एक्टर थलापति विजय ने तमिलनाडु के 9वें सीएम की शपथ ली। उन्होंने चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह में राज्य के नए मुख्यमंत्री की कमान संभाली।
3. लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि नए CDS होंगे 9 मई को केंद्र ने नए CDS के नाम का ऐलान किया। रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि देश के अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) होंगे। साथ ही सुब्रमणि रक्षा मामलों के डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) देश की तीनों सेना यानी आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के बीच तालमेल बनाने वाला सबसे सीनियर मिलिट्री ऑफिसर होता है। 4. DRDO ने अग्नि MIRV मिसाइल की सफल टेस्टिंग की 9 मई को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO ने ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल परीक्षण सेंटर से अग्नि मिसाइल की सफल टेस्टिंग की जानकारी दी। मल्टिपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल रीएंट्री व्हीकल (ICBM) ICBM ऐसी मिसाइलें होती हैं, जो एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप तक हमला कर सकती हैं। ये मल्टिपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल रीएंट्री व्हीकल (MIRV) से लैस है। यानी एक साथ कई टारगेट्स के लिए लॉन्च की जा सकती है।
निधन (DEATH) 5. पूर्व मंत्री डी. सुधाकर का निधन 10 मई को कर्नाटक के पूर्व मंत्री डी. सुधाकर का निधन हो गया। वे 65 साल के थे। उन्होंने कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया और कर्नाटक विधानसभा में हिरियुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। स्पोर्ट्स (SPORTS) 6. WFI ने रेसलर विनेश फोगाट को घरेलू खेल से बैन किया 9 मई को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट पर 26 जून तक डोमेस्टिक कॉम्पिटिशन खेलने पर बैन लगा दिया है। आज का इतिहास ————- ये खबर भी पढ़ें.. DRDO ने देश की पहली स्वदेशी ग्लाइड हथियार प्रणाली बनाई:चीन में दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को भ्रष्टाचार करने पर मौत की सजा, 9 मई के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें..

More From Author

तेल-कंपनियों को हर दिन ₹1,700 करोड़ का नुकसान:10-हफ्ते में ₹1 लाख करोड़ का घाटा, FPI ने भारतीय-बाजार से मई में ₹14,231 करोड़ निकाले

सोमनाथ अमृत महोत्सव आज, पीएम जामनगर पहुंचे:पहली बार कुंभाभिषेक होगा, यह मंदिर के शिखर पर कलश चढ़ाने की रस्म; जनसभा-रोड शो भी करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *