PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें:भारत में तेल के कुएं नहीं; आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि आज के समय में पेट्रोल, गैस और डीजल का इस्तेमाल कम करना होगा। पड़ोस में चल रहे युद्ध के असर से दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। पीएम ने हैदराबाद में भाजपा की रैली में कहा- भारत पर इस वैश्विक संकट का असर ज्यादा है, हमारे पास तेल के बड़े कुएं नहीं हैं। आज हमें वर्क फ्रॉम होम जैसे उपायों की जरूरत है। जिन शहरों में मेट्रो है, वहां लोग मेट्रो का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि पहले जब युद्ध होता था लोग सोना दान में दे देते थे। आज दान की जरूरत नहीं है लेकिन हमें आज ये संकल्प लेना होगा कि अगले 1 साल तक कोई भी कार्यक्रम हो, सोना न खरीदें। इससे विदेशी मुद्रा भी बचेगी। PM मोदी की 5 बड़ी बातें… भारतीय घरों में दुनिया के टॉप-10 बैंकों से ज्यादा सोना भारतीय घरों और मंदिरों में 50,000 टन सोना रखा है, जिसकी वैल्यू करीब 10 ट्रिलियन डॉलर यानी लगभग ₹830 लाख करोड़ है। भारतीय व्यापारियों के संगठन एसोचैम (द एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया) की रिपोर्ट के अनुसार, यह दुनिया के सबसे बड़े 10 सेंट्रल बैंकों के कुल भंडार से भी ज्यादा है। पूरी खबर पढ़ें… PM मोदी ने CM रेवंत रेड्डी से मजाकिया अंदाज में कहा- मेरे से ही जुड़ो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी पर हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि केंद्र सरकार ने 10 साल में गुजरात को जो दिया, मैं तेलंगाना को देने के लिए भी तैयार हूं। लेकिन मेरे अनुभव के मुताबिक ऐसा करते ही आपको अभी जो मिल रहा है, वह आधा हो जाएगा। इसलिए बेहतर होगा कि आप मेरे से ही जुड़ो। दरअसल, रेवंत रेड्डी ने अपने भाषण में कहा था कि जैसे मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहते नरेंद्र मोदी ने गुजरात मॉडल विकसित किया था, वैसे ही अब तेलंगाना भी ‘तेलंगाना मॉडल’ बनाना चाहता है। उन्होंने कहा कि राज्य 2034 तक 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने का लक्ष्य रख रहा है। बेंगलुरु में पीएम के स्पीच की 2 बड़ी बातें… पीएम मोदी के दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

IPL- बेंगलुरु ने पावरप्ले के अंदर 3 विकेट गंवाए:कोहली 0, पडिक्कल 12 और पाटीदार 8 रन पर आउट; मुंबई ने 167 का टारगेट दिया

चोरी के आरोप में जूते-चप्पल की माला पहनाकर घुमाया, VIDEO:सूरजपुर में पंप के साथ पकड़ाए थे युवक, FIR दर्ज, 1 महीने में दूसरी घटना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *