सूरजपुर में सूने मकान से लाखों की चोरी:ताले तोड़कर बेटियों के जेवरात और 5 लाख रुपए नकद किया पार, पुलिस जांच में जुटी

सूरजपुर के महगांव वार्ड क्रमांक 2 में एक सूने मकान से लाखों रुपए की चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने घर से बेटियों के जेवरात और नकद रकम पर हाथ साफ किया। पीड़ित जाकिर हुसैन की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जाकिर हुसैन, जो ठेकेदारी का काम करते हैं, मंगलवार को परिवार सहित एक शादी समारोह में शामिल होने बाहर गए थे। इस दौरान उनका मकान बंद था और कोई घर पर मौजूद नहीं था। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने उन्हें घर के बाहर दस्तावेज बिखरे होने की सूचना दी। घर लौटने पर जाकिर हुसैन ने देखा कि मुख्य दरवाजे सहित पांच ताले टूटे हुए थे। घर के अंदर रखी तीन अलमारियों के लॉक भी तोड़ दिए गए थे। पीड़ित के अनुसार, चोर उनकी तीनों बेटियों के लगभग 15 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और करीब 5 लाख रुपए नकद लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों तथा पुराने अपराधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। शहर के बीचों-बीच हुई इस घटना ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

More From Author

अधिकारी के पैर पर गिरे, तब मिला PM आवास, VIDEO:राष्ट्रपति दत्तक पुत्र ने कई बार दिया आवेदन, नहीं मिला घर, दंडवत होकर लगाई गुहार

IPL का गणित-गुजरात लगातार चौथी जीत से नंबर-2 पर:राजस्थान 5वें स्थान पर; मुंबई और लखनऊ पर प्लेऑफ रेस से बाहर होने का खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *