IPL 2026 प्लेऑफ का शेड्यूल जारी, अहमदाबाद में फाइनल:धर्मशाला और चंडीगढ़ में नॉकआउट मुकाबले होंगे; फाइनल 31 मई को होगा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों का शेड्यूल जारी हो गया है। इसकी शुरुआत 26 मई को क्वालीफायर-1 मुकाबले से होगी। टूर्नामेंट का फाइनल 31 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा। 70 लीग मैचों के बाद अब नॉकआउट की बारी भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को
IPL 2026 के रोमांचक सीजन में कुल 70 लीग मैच खेले गए हैं। शानदार प्रदर्शन और करीबी मुकाबलों के बाद अब यह टूर्नामेंट अपने सबसे अहम फेज यानी प्लेऑफ में प्रवेश कर गया है। धर्मशाला में क्वालीफायर-1, चंडीगढ़ को मिली 2 मैचों की मेजबानी
प्लेऑफ का पहला मुकाबला यानी क्वालीफायर-1 धर्मशाला के एचपीसीए (HPCA) स्टेडियम में 26 मई को खेला जाएगा। इसमें पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें आमने-सामने होंगी। इसके बाद टूर्नामेंट चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शिफ्ट होगा। यहां 27 मई को एलिमिनेटर और 29 मई को क्वालीफायर-2 के मैच खेले जाएंगे।
31 मई को अहमदाबाद में होगा फाइनल मुकाबला
सीजन का ग्रैंड फिनाले 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, जो इस मेगा इवेंट के समापन के लिए पूरी तरह तैयार है। बेंगलुरु से अहमदाबाद क्यों शिफ्ट हुआ फाइनल?
इस साल प्लेऑफ के लिए तीन अलग-अलग वेन्यू चुने गए हैं। पहले फाइनल की मेजबानी बेंगलुरु को दी गई थी। हालांकि, स्थानीय एसोसिएशन और अधिकारियों की कुछ ऐसी मांगें थीं जो BCCI के प्रोटोकॉल और गाइडलाइंस के दायरे से बाहर थीं। इसी कारण वेन्यू को बदलना पड़ा और अहमदाबाद को फाइनल की जिम्मेदारी सौंपी गई। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

More From Author

बंगाल में BJP जीती तो बांग्लादेश में सत्ताधारी पार्टी खुश:BNP बोली- रिश्ते मजबूत होंगे, ममता बनर्जी की वजह से तिस्ता नदी समझौता नहीं हो पाया

रायपुर में डबल मर्डर,बाउंसर ने 2 सालियों को गोली मारी:ससुराल पहुंचकर फायरिंग की, पत्नी से हुआ था विवाद; खुद थाने जाकर सरेंडर किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *