बंगाल-असम, पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर दिल्ली में जश्न:शाह, नितिन नवीन पार्टी मुख्यालय पहुंचे, थोड़ी देर में PM मोदी संबोधित करेंगे

भाजपा का 5 राज्यों में से 3 (पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी) में सरकार बनाना तय है। केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में एक्टर विजय की TVK सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन और गृह मंत्री अमित शाह पार्टी मुख्यालय पहुंच चुके हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा- भाजपा की पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत अनगिनत कार्यकर्ताओं के पीढ़ियों से किए गए प्रयासों और संघर्षों के बिना संभव नहीं होती। मैं उन सभी को नमन करता हूं। सालों से उन्होंने जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की है, हर तरह की चुनौतियों का सामना किया है और हमारे विकास एजेंडे को लोगों तक पहुंचाया है। वे ही हमारी पार्टी की असली ताकत हैं। मोदी ने पिछले साल 14 नवंबर को बिहार में जीत के बाद कहा था कि गंगाजी बिहार से बहते हुए बंगाल जाती है। बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता बना दिया है। BJP कार्यकर्ताओं के जश्न की 4 तस्वीरें…

More From Author

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:नदी में कार गिरने से 4 मौतें, डांस के समय स्टेज टूटा; झालमुड़ी बांटकर जश्न, 25 कोबरा का रेस्क्यू

BHEL का मुनाफा 156% बढ़कर ₹1,290 करोड़ हुआ:रेवेन्यू में 37% की ग्रोथ, निवेशकों को हर शेयर पर ₹1.40 का डिविडेंड देने का ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *