IPL में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। बेंगलुरु ने 2 ओवर में बिना नुकसान के 27 रन बना लिए हैं। जैकब बेथेल और विराट कोहली क्रीज पर हैं। कोहली ने दूसरे ओवर में कगिसो रबाडा की बॉल पर लगातार 5 चौके लगाए। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, कृणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा। इम्पैक्ट ऑप्शंस: रसिख डार, जॉडन कॉक्स, मंगेश यादव, विकी ओसवाल और वेंकटेश अय्यर। गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार। इम्पैक्ट ऑप्शंस: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया।
