दिल्ली-टेकऑफ के दौरान स्विस फ्लाइट का इंजन फेल, आग लगी:6 घायल, 4 नवजात समेत 232 लोग सवार थे; फ्लाइट ज्यूरिख जा रही थी

दिल्ली एयरपोर्ट में टेकऑफ के दौरान स्विस विमान का इंजन फेल हो गया। स्विस एयरलाइंस की LX147 फ्लाइट शनिवार रात 1:08 बजे टेकऑफ करने वाली थी। तभी उसका एक इंजन फेल हो गया और उसमें आग लग गई। जिसके बाद पायलट ने तुरंत विमान रोक दिया। अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्रियों को रनवे पर इमरजेंसी स्लाइड का इस्तेमाल करके सुरक्षित बाहर निकाला गया। 6 यात्री घायल हो गए हैं। फ्लाइट स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख जाने वाली थी। घटना से जुड़ी तस्वीर… एयरलाइन बोली- टेकऑफ के वक्त लैंडिंग गियर में धुआं दिखा SWISS एयरलाइन ने एक बयान में कहा, हमें दिल्ली में फ्लाइट LX147 से जुड़ी एक घटना के बारे में जानकारी मिली है। जिस विमान में खराबी आई वह एयरबस A330 है। घटना भारतीय समय के अनुसार रात 1 बजे के बाद की है। जैसे ही विमान टेकऑफ करने के लिए रनवे में आया। विमान के बाईं ओर लैंडिंग गियर से धुआं निकलता देखा गया। जिसके बाद तुरंत फ्लाइट को रोक दिया गया। एयरलाइन ने कहा, हमारी स्थानीय टीमें मौके पर मौजूद हैं और यात्रियों की देखभाल कर रही हैं। हम स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर इस मामले पर काम कर रहे हैं। इस घटना के पीछे के कारणों को पूरी तरह से समझने के लिए हमारी टीम जल्द ही दिल्ली जाएगी। हम खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।

More From Author

IPL के एक दिन में सबसे ज्यादा रन बने:पंजाब ने इतिहास का सबसे बड़ा रनचेज किया; सूर्यवंशी फास्टेस्ट 50 सिक्स वाले बैटर; टॉप-16 रिकॉर्ड्स

रायपुर में गर्मी से जल रहे ट्रांसफार्मर-इलेक्ट्रिक वायर:6 से ज्यादा हादसे, ओवरलोडिंग-मेंटेनेंस की कमी वजह; जानिए बिजली उपकरणों को कैसे रखें सुरक्षित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *