छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी ट्रांसफार्मर और बिजली खंभों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर के कई इलाकों टाटीबंध, ललिता चौक, कंकाली पारा चौक, पंडरी, शंकर नगर और देवेंद्र नगर से ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग और आग लगने की शिकायतें मिली हैं। कई जगहों पर अचानक तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर फटने की घटना भी हुई। शहर में ज्यादातर ट्रांसफार्मर पहले से ही ओवरलोड हैं, लेकिन समय पर उनकी क्षमता नहीं बढ़ाई जाती। कई कॉलोनियों में नए कनेक्शन जुड़ते जा रहे हैं, जिससे पुराने ट्रांसफार्मर पर दबाव और बढ़ गया है। इसके अलावा, जर्जर तार और ढीले कनेक्शन भी समस्या को और गंभीर बना रहे हैं। हालांकि, बिजली विभाग का कहना है कि गर्मी के मौसम में बढ़ते लोड को देखते हुए ट्रांसफार्मर अपग्रेड और मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है। लेकिन जमीनी स्तर पर लोगों को अभी भी राहत नहीं मिल पा रही है। रायपुर में बीते एक हफ्ते में ही 6 से ज्यादा ट्रांसफार्मर और बिजली खंभों में आग लग चुकी है। सैंकड़ों परिवार प्रभावित हुए हैं। वहीं बढ़ती गर्मी के कारण शॉर्ट सर्किट का खतरा भी बढ़ गया है। लगातार हो रही इन घटनाओं को लेकर दैनिक भास्कर ने CSEB के रिटायर्ड पूर्व MD मनोज खरे से चर्चा की। उन्होंने इन घटनाओं के पीछे की वजह, शॉर्ट सर्किट से बचने के उपाय और घर के महंगे बिजली उपकरणों को बचाने के तरीकों के बारे में बताया। पढ़िए ये रिपोर्ट… पहले देखिए ये तस्वीरें- अब जानिए रायपुर में कहां-कहां हुई आग लगने की घटनाएं 1. पंडरी बस स्टैंड और देवेंद्र नगर टिंबर मार्केट में लगी आग बीते हफ्ते पंडरी बस स्टैंड और देवेंद्र नगर टिंबर मार्केट में भीषण आग की घटनाएं सामने आईं। देर रात लगी आग ने तेजी से विकराल रूप लिया, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। शुरुआती तौर पर इन घटनाओं में शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण माना जा रहा है।
2. मंगलम ट्रांसपोर्ट का गोदाम में भीषण आग बंजारी मंदिर के पीछे मंगलम ट्रांसपोर्ट का गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। गोदाम में ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैली। इसी तरह न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के पवन विहार कॉलोनी अमलीडीह में घर से जुड़ी दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुकान में कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और वायरिंग थी, जिससे शॉर्ट सर्किट की आशंका है। 3. कंकाली पारा में ट्रांसफार्मर में लगी आग नवभारत चौक, कंकाली पारा में ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बिजली सप्लाई बाधित हो गई। 4. बढ़ाई पारा में भी ट्रांसफार्मर जला ललिता चौक, बढ़ाई पारा में ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना सामने आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर पहले से ही ओवरलोड था और कई बार स्पार्किंग की शिकायत हो चुकी थी। 5.पेट्रोल पंप के पास ट्रांसफार्मर में आग टाटीबंध क्षेत्र में भारत माता स्कूल और पेट्रोल पंप के पास ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। गर्मी के कारण लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर ओवरहीट हो गया, जिससे आग भड़क उठी। समय रहते आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ट्रांसफार्मर में आग लगने के मुख्य कारण
बिजली के खंभों के तारों में आग लगने की वजह महंगे बिजली उपकरणों को सुरक्षित रखने के उपाय ट्रांसफार्मर और बिजली के खंभों में आग लगने की घटनाएं सिर्फ तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि सिस्टम की कमियों और लापरवाही का नतीजा भी हैं। अगर समय रहते इन पर ध्यान नहीं दिया गया, तो ये घटनाएं बड़े हादसों में बदल सकती हैं। जरूरत है कि बिजली विभाग अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाए, साथ ही आम लोग भी जागरूक रहें। …………………….. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 18 घंटे बाद प्लास्टिक-पटाखा दुकान की आग बुझी: 110 टैंकर पानी लगा, बिल्डिंग का हिस्सा ढहा, 6 घर खाली कराए गए, रातभर बिजली गुल अंबिकापुर में मुकेश प्लास्टिक-पटाखा होलसेल दुकान में लगी भीषण आग पर 17-18 घंटे की मशक्कत के बाद पूरी तर काबू पा लिया गया है। हालांकि बिल्डिंग कोलेप्स हो जाने के कारण फायर ब्रिगेड की टीम अंदर नहीं जा पा रही है। फिलहाल फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। पढ़ें पूरी खबर
