ठेकेदार के गुर्गों ने छात्र को हाथ-मुक्के-चप्पलों से पीटा,VIDEO:कवर्धा में तालाब खुदाई के दस्तावेज मांगे थे, कांग्रेस बोली- गृहमंत्री के जिले में माफियाराज

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पैठू तालाब की खुदाई पर सवाल उठाने और दस्तावेज मांगने पर छात्र की ठेकेदार के लोगों ने हाथ-मुक्के और चप्पलों से पिटाई कर दी। जिसका वीडियो भी सामने आया है। कांग्रेस ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने लिखा है कि, भाजपा सरकार नहीं माफियाराज। गृहमंत्री के गृह जिले कवर्धा में एक छात्र को अवैध उत्खनन का विरोध करना महंगा पड़ गया। ठेकेदार के गुर्गों ने छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी और छात्र चीखता रहा। मामला कुंडा थाना क्षेत्र के बघर्रा गांव का है। जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के मुताबिक, पीड़ित हरि प्रसाद चंद्राकर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि, 19 अप्रैल को वो जनपद सदस्य गजपती साहू और ग्रामीणों के साथ तालाब स्थल पर पहुंचा था। वहां ठेकेदार विनोद अग्रवाल से खुदाई से जुड़े दस्तावेज दिखाने को कहा गया, इसी दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि रोहित चंद्राकर, संजय चंद्राकर, भागबली चंद्राकर और भागवत चंद्राकर ने गाली-गलौज करते हुए छात्र पर हमला कर दिया। मारपीट में थप्पड़, चप्पल और पत्थरों का इस्तेमाल किया गया। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। वहीं, आरोपी पक्ष के रोहित चंद्राकर ने भी थाने में शिकायत दी है। उसका कहना है कि, हरि प्रसाद चंद्राकर और गजपती साहू ने मौके पर पहुंचकर गाली-गलौज की और काम बंद नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। अनुमति से हो रहा था उत्खनन- ठेकेदार आरोपी पक्ष का दावा है कि, तालाब खुदाई का काम पंचायत प्रस्ताव और प्रशासनिक अनुमति के तहत किया जा रहा था, बावजूद इसके विवाद खड़ा किया गया। भाजपा सरकार नहीं माफियाराज- कांग्रेस छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने लिखा है कि, भाजपा सरकार नहीं माफियाराज। गृहमंत्री के गृह जिले कवर्धा में एक छात्र को अवैध उत्खनन का विरोध करना महंगा पड़ गया। ठेकेदार के गुर्गों ने छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी और छात्र चीखता रहा। भाजपा सरकार के संरक्षण में खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि आम जनता को शिकायत करना भी महंगा पड़ रहा है। ……………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… नर्सरी में गर्लफ्रेंड संग पकड़ाए फॉरेस्ट गार्ड की पिटाई, VIDEO:वर्दी पहने गार्ड से ठुमके लगवाए, बेल्ट से पीटा; DFO ने मांगा स्पष्टीकरण छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कुछ युवकों ने फारेस्ट गार्ड को गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया, जिसके बाद उन्होंने मोबाइल पर गाना बजाकर फॉरेस्ट गार्ड से डांस करवाया। फिर गर्लफ्रेंड के सामने ही उसकी जमकर पिटाई की। मारपीट और डांस का वीडियो सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

IPL- हैदराबाद और दिल्ली के बीच मुकाबला आज:जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी सनराइजर्स; DC चौथी जीत की तलाश में

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:रेलवे ट्रैक पर लाश, ट्रक ने युवकों को कुचला; घर में घुसा तेंदुआ, लू से बचाने बांटे प्याज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *