सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की तेजी:निफ्टी भी 60 अंक चढ़ा, रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी

सेंसेक्स आज यानी 12 नवंबर को 200 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 79,690 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 60 अंक की तेजी है, ये 24,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 में तेजी और 17 में गिरावट है। NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा रियल्टी सेक्टर में तेजी है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन का IPO कल ओपन होगा जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) कल यानी 13 नवंबर को ओपन होगा। रिटेल निवेशक इस इश्यू में 18 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। 21 नवंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। कल बाजार में फ्लैट कारोबार था इससे पहले कल यानी 12 नवंबर को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार था। सेंसेक्स 9 अंक की तेजी के साथ 79,496 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 6 अंक की गिरावट थी, ये 24,141 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉल कैप 627 अंक की गिरावट के साथ 54,286 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में गिरावट और 19 में तेजी थी। जबकि, एक शेयर में कोई भी बदलाव नहीं हुआ था।

More From Author

जंगल में मिली गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की लाश:कांकेर में गांव से 3KM दूर फंदे पर लटकते मिले, 3 नवंबर से लापता थे

ट्रम्प ने माइक वॉल्ट्ज को NSA बनाया:चीन विरोधी हैं, भारत से दोस्ती रखने के हिमायती; पिछली बार ट्रम्प ने 4 NSA बदले थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *