कांकेर में मुठभेड़ में ACM रैंक की महिला-नक्सली ‘रूपी’ ढेर:SCM विजय रेड्डी की पत्नी थी, पुलिस उसे सरेंडर करने कह रही थी, सर्च ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के छोटेबेठिया इलाके के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया गया है। मारी गई नक्सली की पहचान वांटेड ACM (एरिया कमेटी मेंबर) रूपी रेड्डी के रूप में हुई है। वो लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर थी। पुलिस की तरफ से उसे लगातार आत्मसमर्पण करने के लिए कहा जा रहा था, लेकिन वह सक्रिय रूप से नक्सली गतिविधियों में शामिल रही। बस्तर क्षेत्र में बड़े कैडर के ज्यादातर नक्सलियों के मारे जाने या सरेंडर के बाद वह प्रमुख सक्रिय कैडर में से एक मानी जा रही थी। सर्चिंग पर निकली थी टीम जानकारी के मुताबिक, पुलिस को इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाब में जवानों ने भी मोर्चा संभाला। एसपी ने की मुठभेड़ की पुष्टि मुठभेड़ खत्म होने के बाद मौके से महिला नक्सली रूपी का शव बरामद किया गया। कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। फिलहाल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस बाकी नक्सलियों की तलाश में जुटी हुई है। विजय रेड्डी की थी पत्नी महिला नक्सली रूपी स्टेट कमेटी मेंबर (एससीएम) विजय रेड्डी की पत्नी थी। एससीएम विजय रेड्डी राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-चौकी जिले में हुई मुठभेड़ में मारा गया था। विजय रेड्डी की पत्नी रूपी ही उत्तर बस्तर कांकेर में नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने से रोक रही थी। डेडलाइन के दिन 25 नक्सलियों का सरेंडर नक्सली खात्मे की डेडलाइन (31 मार्च) को नक्सलियों का छिपाया हुआ 14 करोड़ का माल मिला था। बीजापुर में 25 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। इनसे मिले इनपुट के बाद ही 3 करोड़ कैश और 7 किलो गोल्ड बरामद हुआ। इसे अब तक का सबसे बड़ा डंप माना जा रहा है। इसी तरह 4 जिलों में 34 नक्सलियों ने हथियार डाले थे। इसमें दंतेवाड़ा में 5, सुकमा में 2 और कांकेर में 2 नक्सली शामिल थे। पुलिस ने दंतेवाड़ा जिले को नक्सल मुक्त होने का दावा किया है। वहीं, सक्रिय नक्सलियों से पुलिस संपर्क करने की कोशिश कर रही है। शाह का दावा- 31 मार्च की डेडलाइन और ‘नक्सल-मुक्त भारत’ नक्सलवाद पर संसद में चर्चा उस समय हुई, जब केंद्र सरकार की तरफ से तय 31 मार्च 2026 की डेडलाइन खत्म होने में एक दिन बाकी था। गृहमंत्री अमित शाह ने अपने करीब डेढ़ घंटे के भाषण में कहा कि सरकार ने जो लक्ष्य तय किया था, उसे हासिल कर लिया गया है। उन्होंने कहा था कि, अब पूरे विश्वास के साथ कहा जा सकता है कि देश से नक्सलवाद खत्म हो गया है। शाह के मुताबिक, नक्सली हिंसा में भारी गिरावट आई है और देश के अधिकांश हिस्सों में इसका प्रभाव समाप्त हो चुका है। ……………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… रमन्ना ने संगठन में भर्ती कराया, 131 जवान-नागरिकों की हत्या:पापाराव बोला- जिनके घर उजाड़े, उनसे माफी मांगूंगा, कर्मा-मंडावी हत्याकांड के खोले राज
बस्तर में नक्सल आतंक का चेहरा रहा पापाराव अब सरेंडर कर चुका है। सरेंडर के बाद दैनिक भास्कर से बातचीत में उसने माना कि रास्ता गलत था। पापाराव ने कहा कि, जिन परिवारों ने अपनों को खोया, उनसे माफी मांगना चाहता हूं। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

11 समर स्पेशल ट्रेनें 87 फेरों में दौड़ेंगी:छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख स्टेशनों में रुकेगी, महाराष्ट्र, बिहार, साउथ रूट के यात्रियों को भी राहत

MP-UP और राजस्थान में तापमान 40°C पहुंचा, लू का अलर्ट:दिल्ली-पंजाब में 40kmph की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलेगी, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में बर्फबारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *