IPL में PBKS vs SRH-अभिषेक की 18 बॉल पर फिफ्टी:हैदराबाद 84/0; अर्शदीप ने IPL करियर का सबसे महंगा ओवर डाला

IPL में आज दो मैच होंगे। पहला मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है। पंजाब ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। 6 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 105/0 है। ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा पिच पर हैं। अभिषेक शर्मा ने 18 बॉल पर फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने विजय कुमार वैशाख के ओवर में 4 छक्के लगाए। अर्शदीप सिंह ने IPL करियर का सबसे महंगा ओवर है। उन्होंने तीसरे ओवर में 24 रन दिए। दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम 7:30 बजे चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर्स- जयदेव उनादकट, लियम लिविंगस्टन, शिवम मावी, प्रफुल हिंगे, कमिंडू मेंडिस। सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा। इम्पैक्ट प्लेयर्स- नेहल वधेरा, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार।

More From Author

पीएम बोले- बंगाल परिवर्तन के लिए तैयार:TMC का भय का राज बदलेंगे; असम के सिंगल बूथ पर आज दोबारा वोटिंग

17 की उम्र में थामी बंदूक, 131 जवान-नागरिकों की हत्या:बोला- जिनके घर उजाड़े, उनसे माफी मांगूंगा; पापाराव ने कर्मा-मंडावी हत्याकांड के खोले राज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *