पीएम बोले- बंगाल परिवर्तन के लिए तैयार:TMC का भय का राज बदलेंगे; असम के सिंगल बूथ पर आज दोबारा वोटिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज पश्चिम बंगाल में हैं। उनकी पुरवा वर्धमान जिले के कटवा में चुनावी रैली में कहा कि बंगाल परिवर्तन के लिए तैयार है। यहां की महान विरासत पर टीएमसी ने ऐसा पाप किया है कि इन पर पिछड़ेपन का दाग लगा दिया। पीएम ने कहा कि अब बीजेपी ने संकल्प लिया है कि वह बंगाल को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाएगी। कल ही घोषणापत्र जारी किया, इसमें आपको जो 6 गारंटियां दी हैं। उन्हें लागू करने का रोडमैप है। मोदी की गांरटी टीएमसी की निर्मम सरकार के भय राज को हटाके भरोसे में बदलने की है। पीएम मुर्शिदाबाद हिंसा में जान गंवाने वाले चंदन दास के परिवार से भी मिलेंगे। 12 अप्रैल 2025 को मुर्शिदाबाद में वक्फ संशोधन अधिनियम के विरोध के दौरान हिंसा में चंदन दास और उनके पिता हरगोबिंद दास की हत्या कर दी गई थी। भीड़ ने जंगीपुर के जाफराबाद में घर में घुसकर दोनों को मार डाला था। असम के श्रीभूमि जिले में करीमगंज (उत्तर) विधानसभा क्षेत्र के 239-बेबीलैंड हाई इंग्लिश स्कूल मतदान केंद्र पर आज दोबारा वोटिंग हो रही है। सुबह 7 बजे से शुरु हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। 9 अप्रैल को यहां पर भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के झगड़ा हुआ था। इसके बाद अधिकारियों ने दोबारा चुनाव कराने का आदेश जारी किया था। इस सीट से 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव की पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

More From Author

JEE मेन्स 2026 सेशन-2 की आंसर की आज होगी रिलीज:20 अप्रैल को मिलेगा रिजल्ट; 11.23 लाख कैंडिडेट्स ने दी थी परीक्षा

IPL में PBKS vs SRH-अभिषेक की 18 बॉल पर फिफ्टी:हैदराबाद 84/0; अर्शदीप ने IPL करियर का सबसे महंगा ओवर डाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *