महासमुंद में 5 दिन में 3 करोड़ का गांजा पकड़ाया:कर्नाटक-महाराष्ट्र पासिंग गाड़ी से कर रहे थे तस्करी; सप्लायर समेत 10 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पिछले 5 दिन में 3 करोड़ का गांजा पकड़ाया है। तस्कर छत्तीसगढ़ के रास्ते होते हुए महाराष्ट्र में गांजा खपाने जा रहे थे, इसी बीच चेक पोस्ट में चेकिंग के दौरान पकड़े गए। पुलिस ने 4 अप्रैल को महाराष्ट्र पासिंग गाड़ी 1 करोड़ 40 लाख और 9 अप्रैल को कर्नाटक पासिंग गाड़ी से 1.5 करोड़ का गांजा पकड़ा। दोनों मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, ओडिशा बॉर्डर के कारण यहां तस्करी के मामले आते हैं। इस केस में नए लोग थे, जो इस रुट पर कार्रवाई से वाकिफ नहीं है। दोनों कार्रवाई में सप्लायर समेत 10 आरोपियों को पकड़ा गया है, जो एमपी, कर्नाटक, ओडिशा और महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। केस 1 – 1.5 करोड़ का गांजा, 5 तस्कर पकड़े गए ओडिशा-छत्तीसगढ़ की सीमा पर एनएच-53 स्थित रेहटीखोल के पास सिंघोड़ा थाना पुलिस ने गुरुवार (9 अप्रैल) को कार्रवाई की। पुलिस ने रेहटीखोल के पास नाकाबंदी कर गाड़ियों की जांच शुरू की। इसी दौरान चेक पोस्ट की ओर आ रहे कर्नाटक पासिंग ट्रक (KA 13 D 7710) को रोका और पूछताछ की। पिकअप की तलाशी में मिला पुलिस ने ट्रक के पीछे रखी बोरियों के बारे में पूछताछ की, तो दोनों ने गोलमोल जवाब दिया। इस दौरान पुलिस को शक होने पर ट्रक की तलाशी ली, तभी ट्रक में लोड छुपाया गया 9 बोरियों में 3 क्विंटल 12 किलो गांजा मिला। जिसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ है। दोनों आरोपियों ने बताया कि वे गांजे को ओडिशा के सोनपुर जिले से महाराष्ट्र के मुंबई ले जा रहे थे। फिर उन्होंने सप्लायर की भी जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ओडिशा के बरहमपुर से 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ओडिशा में पकड़ाए आरोपियों की तस्वीर साझा नहीं की है। गांजा तस्करी में शामिल आरोपी नारकोटिक टास्क फोर्स और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई यह पूरी कार्रवाई एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस की टीम ने मिलकर की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी(2)(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। जब्त की गई संपत्तियों में 312.590 किलोग्राम गांजा, एक ट्रक (कीमत 15 लाख रुपए), एक टोयोटा अर्बन क्रूजर कार और 2 मोबाइल फोन शामिल हैं। कुल जब्त संपत्ति की कीमत 1.71 करोड़ रुपए आंकी गई है। केस 2 – लग्जरी गाड़ी से 1.5 करोड़ का गांजा मिला 4 अप्रैल को ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र जा रहे 5 गांजा तस्करों को महासमुंद पुलिस ने पकड़ा था। उनके कब्जे से डेढ़ करोड़ का गांजा मिला, जिसका वजन करीब 3 क्विंटल है। पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में यह कार्रवाई शनिवार (4 अप्रैल) को की। हाईवे में चेकिंग के दौरान पहले मामले में तस्कर लग्जरी गाड़ी में गांजा रखे हुए थे। ओडिशा के फूलबानी जिले से लाए थे और महाराष्ट्र के पुणे ले जा रहे थे। दूसरे मामले में ओडिशा में तस्करी होनी थी। उससे पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गांजा तस्कर महाराष्ट्र के सतारा के रहने वाले थे …………………….… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… महासमुंद में पिकअप से 1.25 करोड़ का गांजा पकड़ाया: तरबूज के नीचे बोरियों में छिपाया था, ओडिशा से ले जा रहे थे यूपी, 6 अरेस्ट छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने पिकअप वाहन से 2 क्विंटल 25 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत 1 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपए है। गांजे को 6 आरोपी ओडिशा के संबलपुर जिले से छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश के चित्रकूट ले जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर.…

More From Author

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 में आग लगी:रनवे एरिया से धुआं उठा, गेट बंद किए; कुछ उड़ानें रोकी गईं

असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.89% वोटिंग:पुडुचेरी में करीब 90% मतदान; केरलम में 49 साल में दूसरी रिकॉर्ड वोटिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *