IPL में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। मैच KKR के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। आज कोलकाता में बारिश की 90% संभावना है। यह KKR का इस सीजन चौथा मैच होगा। टीम अब तक 3 मैचों में से 2 हार चुकी है। उसका पिछला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था। LSG को अपने पिछले दो मैचों में एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता के खिलाफ लखनऊ ने 4 मैच जीते KKR और LSG के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें लखनऊ ने 4 मैच जीते हैं। कोलकाता को 2 में जीत मिली है। पिछले सीजन दोनों टीमों की एक बार भिड़ंत हुई थी, जिसमें लखनऊ ने बाजी मारी थी। कोलकाता में खेले गए 3 मैचों में भी लखनऊ का पलड़ा भारी रहा है, उसे 2 जीत मिली हैं, जबकि केकेआर सिर्फ 1 मैच जीत सकी है। अंगकृष रघुवंशी के नाम दो अर्धशतक इस सीजन में कोलकाता के टॉप परफॉर्मर में अंगकृष रघुवंशी और ब्लेसिंग मुजरबानी शामिल हैं। अंगकृष ने 3 मैचों में 110 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 169.23 रहा है। वहीं, मुजरबानी ने 2 मैचों में 4 विकेट लिए हैं, उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/41 रहा है, हालांकि उनकी इकॉनमी 10.71 की रही है। ऋषभ पंत LSG के टॉप स्कोरर IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के टॉप परफॉर्मर्स में कप्तान ऋषभ पंत, ऐडन मार्करम, अब्दुल समद और मिचेल मार्श शामिल हैं, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है। बॉलिंग में प्रिंस यादव टॉप पर हैं। सीजन के दोनों मैच में 200+ स्कोर बने ईडन गार्डन्स की पिच 9 अप्रैल को आमतौर पर बैटिंग के लिए अनुकूल रहने की उम्मीद है। यहां की सतह फ्लैट होती है, जिससे गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है और बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। हालांकि, शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिल सकती है। मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स को भी कुछ टर्न मिल सकता है, खासकर अगर पिच थोड़ी सूखी हुई तो। लेकिन ओवरऑल यह एक हाई-स्कोरिंग ग्राउंड माना जाता है। अगर मैच के दौरान बारिश होती है या पिच में नमी रहती है, तो पेसर्स को अतिरिक्त स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकता है, जिससे शुरुआत के ओवर्स और अहम हो जाएंगे। यहां में इस सीजन अब तक खेले गए दोनों मैचों में 200+ स्कोर बने हैं। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-12 कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनूकुल रॉय, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती। लखनऊ सुपर जायंट्स: ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, मोहम्मद शमी, मणिमरण सिद्धार्थ।
