देश में एक साथ दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने से मौसम बदल गया है। उत्तराखंड के चारों धाम-केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में बर्फबारी हो रही है। राज्य के सभी जिलों में बारिश हो रही है। राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर समेत कई जिलों में तूफानी बारिश के साथ ओले भी गिरे। कई जिलों में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा। वहीं, भरतपुर जिले में मकान पर बिजली गिरने से सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। बारिश की वजह से तापमान में 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यूपी के लखनऊ, गोरखपुर, गोंडा, जौनपुर, अलीगढ़ समेत 20 जिलों में आज तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश हो रही है। 9 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है। पिछले हफ्ते आंधी-बिजली से 15 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में 3 साइक्लोनिक एक्टिविटी हैं। मौसम विभाग ने भोपाल, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, पन्ना, सतना, रीवा समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। दतिया, निवाड़ी, छतरपुर और टीकमगढ़ में ओले गिर सकते हैं। जम्मू-कश्मीर के रामबन में लैंडस्लाइड से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद हो गया है। मौसम की 9 तस्वीरें… अगले दो दिन मौसम का हाल 8 अप्रैल: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है। 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। बिहार, झारखंड, बंगाल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका। 9 अप्रैल: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। असम-मेघालय में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि मध्य और पूर्व भारत के कुछ हिस्सों में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: राज्य को नए सिस्टम ने घेरा, 18 जिलों में बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्से में 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) एक्टिव हैं। इस वजह से 18 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट है। मंगलवार को 19 जिलों में बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: लखनऊ समेत 47 जिलों में बारिश का अलर्ट, तापमान में 5°C तक गिरा उत्तर प्रदेश में बारिश-आंधी का सिलसिला जारी है। आज सुबह लखनऊ, बाराबंकी, जौनपुर समेत 5 जिलों में तेज बारिश हुई। मंगलवार रात लखनऊ में कार पर पेड़ गिरा। मौसम विभाग ने आज 47 जिलों में बारिश और 9 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: राज्य में बारिश-ओलावृष्टि से तापमान में 7°C तक गिरावट आई, कई इलाकों में 1 इंच तक बारिश राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर आज भी रहेगा। मंगलवार को 10 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। कुछ इलाकों में 1 इंच तक बारिश हुई। साथ ही कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। मौसम ठंडा होने का कारण अधिकतम तापमान में 7°C तक गिरावट हुई। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: शिमला के नारकंडा-कुफरी में बर्फबारी, आज 5 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट हिमाचल प्रदेश के नारकंडा और कुफरी समेत लाहौल स्पीति में आज सुबह बर्फबारी हुई। इससे पहले पूरे प्रदेश में रात भर तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज भी 5 जिलों में ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: राज्य के सभी जिलों में बारिश, ओलावृष्टि की भी संभावना; पहाड़ों में बर्फबारी के आसार उत्तराखंड के सभी जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। देहरादून के अधिकतम तापमान में 6°C की कमी आई, जो दो दिन पहले 30°C था, मंगलवार को 24°C रहा। मौसम विभाग ने आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत और ऊधम सिंह नगर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
