दिल्ली विधानसभा का बैरियर तोड़कर घुसी कार:VIP गेट से एंट्री की, ड्राइवर स्पीकर ऑफिस के पास गुलदस्ता रख फरार हुआ

दिल्ली विधानसभा कैंपस में सोमवार दोपहर को सुरक्षा में चूक हुई। दोपहर करीब 2 बजे यूपी नंबर की कार वीआईपी एंट्री वाला गेट नंबर-2 की बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसी। कार ड्राइवर ने नकाब पहना हुआ था। अधिकारियों के मुताबिक, ड्राइवर सीधे विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर गया और पोर्च के पास गुलदस्ता रखकर कार समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची है। कार की तलाश की जा रही है। गेट नंबर 2 पर अब सीआरपीएफ की तैनाती की गई है। हाल ही में विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकियां भी मिली थीं। घटना की 2 तस्वीरें… 3 बार विधायक बन चुके हैं तीन बार के विधायक भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता को 24 फरवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा का स्पीकर बनाया गया था। छात्र राजनीति से करियर शुरू करने वाले विजेंद्र गुप्ता दिल्ली यूनिवर्सिटी के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे निगम पार्षद और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। वे रोहिणी वार्ड से तीन बाद पार्षद रहे और 2015 में रोहिणी सीट से विधायक बने थे। उस चुनाव में भाजपा सिर्फ तीन सीटें ही जीत सकी थी। विजेंद्र दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। विजेंद्र दिल्ली में भाजपा का का बड़ा वैश्य चेहरा हैं। संगठन के साथ संघ में भी उनकी मजबूत पकड़ है। 20 अगस्त 2025: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमला हुआ, चांटा मारा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर 20 अगस्त 2025 की सुबह जनसुनवाई के दौरान रेखा गुप्ता पर हमला हुआ था। शिकायतकर्ता बनकर पहुंचे आरोपी ने सीएम को कागज देते समय उनका हाथ खींचा था। आरोपी ने उनके बाल खींचे और फिर थप्पड़ मारा था। हमले में रेखा के हाथ-कंधे, सिर पर चोटें आईं थीं। आरोपी का नाम राजेशभाई खीमजी था। गुजरात के राजकोट का रहने वाला था। उसे तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया गया था। राजेश पर गुजरात में भी चाकूबाजी समेत 5 केस पहले से दर्ज थे। हालांकि, गिरफ्तारी के दौरान उसके पास कोई हथियार नहीं मिला था। …………………. यह खबर भी पढ़ें… AAP ने रेखा गुप्ता को ‘बीजेपी की पप्पू’ कहा: दिल्ली CM ने कहा था- AQI एक टेंपरेचर है; केजरीवाल बोले- ये नया विज्ञान कब आया आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को ‘बीजेपी की पप्पू CM’ कहा है। AAP ने X पर रेखा गुप्ता के बयानों के छोटे-छोटे वीडियो क्लिप जारी करते हुए लिखा- बीजेपी की पप्पू CM का कोई मुकाबला नहीं है। रेखा गुप्ता ने हाल ही में NDTV को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) एक टेंपरेचर है, जिसे किसी भी इंस्ट्रूमेंट से मापा जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

स्‍कूल में अपना सरनेम छिपाती थीं अनन्‍या बिड़ला:बिजनेस-म्‍यूजिक स्विच करने को कपड़े बदलती हैं, स्‍टाफ के लिए मेंटल हेल्‍थ लीव; जानें प्रोफाइल

कोहली CSK के खिलाफ टॉप स्कोरर बने:डेविड का 106 मीटर सिक्स मैदान के बाहर गया, भुवनेश्वर के 200 विकेट पूरे; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *