सोना ₹355 गिरकर ₹77,027 पर आया:चांदी ₹297 सस्ती होकर ₹90,833 प्रति किलो बिक रही, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत

सोने की कीमतों में आज (11 नवंबर) गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 355 रुपए गिरकर 77,027 रुपए पर आ गया। इससे पहले इसके दाम 77,382 रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं, चांदी की कीमत में भी आज गिरावट रही। ये 297 रुपए गिरकर 90,833 रुपए प्रति किलो हो गई। इससे पहले चांदी 91,130 रुपए पर थी। वहीं 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें
सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। 3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें
सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

More From Author

गंभीर का पोंटिंग को जवाब, कहा-ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट बारे में सोचें:रोहित नहीं, तो पर्थ टेस्ट में बुमराह कप्तानी करेंगे, रोहित-कोहली बाउंसबैक करेंगे

इजराइल ने हिजबुल्लाह कमांडर सलीम को सीरिया में ढेर किया:सलीम ने 20 साल पहले लेबनान के प्रधानमंत्री को 3000kg का बम ब्लास्ट कर मारा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *