छत्तीसगढ़ में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत कई जिलों में श्री संकट मोचन वीर हनुमान मंदिरों में पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम किए जा रहे। साथ ही मंदिरों के बाहर दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी हुई है। मंदिर समिति के अनुसार, श्री संकट मोचन वीर हनुमान मंदिर में सुबह 5 बजे विशेष जन्मोत्सव आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद सुबह 8 बजे दैनिक आरती, दोपहर 12 बजे भोग-राग आरती और रात 8 बजे महाआरती होगी।
