पूर्व-मंत्री की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर,LIVE VIDEO:2 युवकों की मौत, उछलकर 50 मीटर दूर फेंकाए,100KM थी रफ्तार, बाइक के उड़े परखच्चे

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर-रायपुर NH-30 पर पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक सवार 2 युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि टक्कर लगते ही दोनों उछलकर करीब 50 मीटर दूर फेंका गए थे। मामला बस्तर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बोलेरो मालिक हिमांशु चक्रवर्ती को पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के काफिले में बोलेरो लेकर जाना था। लेकिन टाइम से पहुंच नहीं पाया था, इसलिए करीब 100 किमी की रफ्तार से चला रहा था। देखे हादसे की तस्वीरें… क्या है पूरा मामला ? जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बुधवार (25 मार्च) को जगदलपुर के बालेंगा पेट्रोल पंप के पास हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों और CCTV फुटेज के आधार पर सामने आया है कि, फॉलो गाड़ी बोलेरो काफी तेज रफ्तार में थी। काफिले को कवर करने की कोशिश में फॉलो गाड़ी पीछे छूट गई थी। इसी वजह से ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी और संतुलन खो बैठा। सामने से बाइक पर दो युवक आ रहे थे। अचानक बाइक को दूसरे साइड पर मोड दिया। इसी बीच तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। मृतक जगदलपुर के दुबेगांव के रहने वाले हैं एक की मौके पर, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम हादसे के बाद दोनों युवक काफी दूर तक फेंका गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान बाइक सामने से आ रहे ट्रक में जा फंसी। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। जांच में जुटी पुलिस हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन ड्राइवर को घेर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह माना जा रहा है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। …………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… खड़ी ट्रक में घुसी कार..3 CRPF जवान समेत 7 मौतें:बस्तर में तैनात थे, घर लौट रहे थे; बालोद में 3 दोस्तों की गई जान छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों में 3 CRPF जवानों समेत 7 लोगों की जान चली गई। पहली घटना धमतरी जिले की है। जहां बस्तर में तैनात जवान छुट्टी पर घर लौट रहे थे। 14 फरवरी की सुबह सभी रायपुर एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे, तभी धमतरी बायपास में उनकी तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

टीम इंडिया होम सीजन में 22 मैच खेलेगी:9 वनडे, 5 टेस्ट और 8 टी-20 होंगे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आएंगी

मोदी ईरान जंग पर कल मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे:संसद में कहा था- आने वाला समय परीक्षा लेगा, राज्य-केंद्र को मिलकर काम करना होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *