पश्चिम एशिया के हालात पर सर्वदलीय बैठक शुरू:टीएमसी का बहिष्कार, विदेश मंत्री जयशंकर सभी दलों के नेताओं को ब्रीफ करेंगे

ईरान-इजराइल जंग के बीच सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक की अध्यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं। इस बैठक में मिडिल ईस्ट पर के हालातों और देश में गैस-तेल की उपलब्धता पर चर्चा की जाएगी। बैठक से पहले ममता बनर्जी की पार्टी TMC ने बैठक में शामिल ना होने का फैसला लिया है। वहीं, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी बैठक में शामिल नहीं होंगे। बैठक में विदेश एस जयशंकर सभी दलों के मिडिल ईस्ट के हालतों पर ब्रीफ करेंगे। राज्यसभा में बोले मोदी- आने वाला वक्त सबसे बड़ी परीक्षा पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के हालात पर मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग जारी रही तो इसके दुष्परिणाम होंगे। आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेने वाला है। इसमें राज्यों का सहयोग जरूरी है। टीम इंडिया की तरह काम करना होगा। संसद में बजट सत्र के दूसरे फेज का आज 11वां दिन है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक सत्र को 2 अप्रैल से पहले ही स्थगित किया जा सकता है। इधर केंद्र सरकार महिला आरक्षण कानून में बदलाव के लिए अभी संविधान संशोधन बिल लाने के विचार में नहीं है। लोकसभा सीटों को 543 से बढ़ाकर 816 करने और 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का प्रस्ताव फिलहाल आगे नहीं बढ़ेगा। 23 मार्च : पश्चिम-एशिया संकट पर मोदी बोले- 41 देशों से तेल-गैस इंपोर्ट कर रहे पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने पहली बार सार्वजनिक बयान दिया। लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच में उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए। बातचीत से ही समस्या का समाधान है। पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं। होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

बिलासपुर में 9th के स्टूडेंट ने किया सुसाइड:पढ़ाई छोड़कर नशा करने लगा था; सक्ती में 10 साल की बच्ची बाथरूम में लटकी मिली

महादेव बेटिंग ऐप केस…1700 करोड़ की संपत्तियां अटैच:ED ने दुबई-नई दिल्ली में 20 प्रॉपर्टी किया जब्त, मनी-लॉन्ड्रिंग के पैसों से खरीदी गई थीं लग्जरी-संपत्तियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *