जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में 2 विलेज डिफेंस गार्ड की हत्या:आतंकियों ने किडनैप किया, फिर गोली मारी, जैश ने जिम्मेदारी ली; बारामूला में एनकाउंटर जारी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के अधवारी इलाके में गुरुवार को आतंकियों ने 2 विलेज डिफेंस गार्ड की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मुंजला धार जंगल में मवेशियों को चराने गए विलेज डिफेंस गार्ड को आतंकियों ने किडनैप किया। इसके बाद उन्हें एक साथ गोली मार दी गई। घटना के बाद सेना के जवानों के साथ मिलकर आतंकियों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल इलाके में आतंकियों की कोई जानकारी नहीं मिली है। मृतकों की पहचान ओहली-कुंतवाड़ा के विलेज डिफेंस गार्ड नजीर अहमद और कुलदीप कुमार के रूप में हुई है। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कश्मीर टाइगर्स ग्रुप ने ली है। कश्मीर टाइगर्स ने सोशल मीडिया पर डिफेंस गार्ड के शवों की तस्वीरें शेयर की, जिसमें दोनों के मुंह से खून बह रहा था। दोनों के आंखों में पट्टी भी बंधी थी। कश्मीर टाइगर्स ने पोस्ट में लिखा- कश्मीर की आजादी तक यह जंग जारी रहेगी। उधर, बारामूला के सोपोर में भी आतंकियों और सेना के बीच गुरुवार रात को एनकाउंटर शुरू हुआ। सेना के चिनार कॉर्प्स ने X पर बताया कि बारामूला के सोपोर के पानीपुरा इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने फायरिंग की, जिसका सेना के जवानों ने भी जवाब दिया। कश्मीर टाइगर्स का दावा- डिफेंस गार्ड मजाहिद्दीन का पीछा कर रहे थे कश्मीर टाइगर्स ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए X पर पोस्ट की। इसमें लिखा कि दोनों विलेज डिफेंस गार्ड कश्मीर टाइगर्स के मुजाहिद्दीन का पीछा कर रहे थे। मुजाहिद्दीन ने दोनों गार्ड को रंगे हाथों पकड़ा और उनकी हत्या कर दी। पोस्ट में लिखा था- कश्मीर टाइगर्स का रिकॉर्ड देख सकते हैं। हमने कभी किसी कॉमन हिंदू नहीं मारा है। हम इंडियन आर्मी के खिलाफ लड़ रहे हैं। ऐसा देखा जा रहा है कि कुछ लोग विलेज डिफेंस गार्ड जॉइन करके इंडियन आर्मी का टूल बनना चाह रहा है। उन्हें आज की घटना से सबक लेना चाहिए। CM ने दुख जताया, LG बोले- बदला लेंगे पिछले 7 दिन में 7 हमले जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला के मुख्यमंत्री बनने के बाद आतंकी हमले बढ़ गए हैं। विलेज डिफेंस गार्ड और बारामूला के सोपोर में चल रहे एनकाउंटर समेत पिछले 7 दिन में 7 हमले हुए हैं। आतंकियों का मददगार गिरफ्तार
इस बीच, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 5 नवंबर को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 22आरआर और 92 बटालियन के साथ मिलकर आतंकवादियों के एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया। इसकी पहचान आशिक हुसैन वानी के रूप में हुई है, जो जम्मू-कश्मीर के सोपोर में तुजार शरीफ का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्तौल, सात जिंदा राउंड और एक मैगजीन बरामद की है। ——————- जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… श्रीनगर के संडे मार्केट में ग्रेनेड ब्लास्ट, 12 घायल जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर (TRC) के नजदीक संडे मार्केट में रविवार (3 नवंबर) को ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ। इसमें 12 लोग घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी की गई थी। इस हमले के बाद CM उमर ने कहा था कि घाटी में बढ़ते आतंकी हमलों से परेशान हो गया हूं। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

साइंस कॉलेज मैदान में लगेगी स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी:बिलासपुर में 15 से 21 नवंबर तक चलेगा स्वदेशी मेला, 9 को हनुमान चालीसा का पाठ

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न:36 घंटों के निर्जला व्रत की उपासना पूरी; छत्तीसगढ़ के घाटों पर गूंजे भक्ति गीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *