बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी:छत्तीसगढ़ में ट्रेस हुआ लोकेशन, तलाश में रायपुर पहुंची मुंबई पुलिस

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि आरोपी की लोकेशन रायपुर के पंडरी इलाके में ट्रेस हुई है। जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस रायपुर पहुंचकर युवक की तलाश कर रही है। पुलिस ने मोहम्मद शिफाक नाम के युवक को पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस दिया है। जानकारी के मुताबिक, भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 308 (4), 351 (3)(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिस नंबर से धमकी दी गई है, उसका नंबर छत्तीसगढ़ के रायपुर के मोहम्मद शिफाक के नाम पर रजिस्टर्ड है। नंबर ट्रेस होते ही मुंबई पुलिस रायपुर पहुंच गई है। खबर अपडेट हो रही है…

More From Author

जेट एयरवेज के फिर से शुरू होने की संभावना खत्म:सुप्रीम कोर्ट ने एयरलाइन के लिक्विडेशन का आदेश दिया, 2019 से बंद है एयरलाइन

केंद्र ने पराली जलाने पर जुर्माना दोगुना किया:₹30 हजार तक देना होगा; सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सरकार ने जुर्माना बढ़ाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *