महाराष्ट्र चुनाव- राहुल ने महाविकास अघाड़ी की 5 गारंटी दीं:महिलाओं को हर महीने ₹3 हजार, युवाओं को ₹4 हजार; जातिगत जनगणना का वादा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार (6 नवंबर) को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार शुरू किया। उन्होंने मुंबई में संविधान सम्मान सभा में महाविकास अघाड़ी की पांच गारंटी बताईं। इसमें महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपए, युवाओं के लिए हर महीने 4 हजार रुपए की मदद, किसानों का 3 लाख रुपए तक का कर्जा माफ करना शामिल है। इससे पहले उन्होंने नागपुर में कहा कि देश में जाति जनगणना होगी और इससे दलितों, ओबीसी और आदिवासियों के साथ हो रहे अन्याय का पता चलेगा। उन्होंने कहा कि सभी को पता चल जाएगा कि उनके पास कितनी शक्ति है और हमारी भूमिका क्या है। हम 50% (आरक्षण सीमा) की दीवार भी तोड़ देंगे। कांग्रेस महाविकास अघाड़ी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। उसने 103 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारा है। महाराष्ट्र के लिए महाविकास आघाडी की 5 गारंटी 1. महालक्ष्मी 2. युवकांना शब्द 3. समानतेची हमी 4. कुटुंब रक्षण 5. कृषि समृद्धि नागपुर में राहुल के बयान की बड़ी बातें… राहुल का आरोप- RSS-BJP संविधान पर छिपकर हमला करते हैं
राहुल गांधी ने कहा- डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर ने जो संविधान बनाया, वह केवल एक किताब नहीं है, बल्कि जीवन जीने का तरीका है। RSS और भाजपा के लोग जब संविधान पर हमला करते हैं, तब वे देश की आवाज पर हमला कर रहे होते हैं। उन्होंने कहा कि RSS संविधान पर सीधा हमला नहीं कर सकता। अगर वो इसके खिलाफ आगे आकर लड़े, तो 5 मिनट में हार जाएगा। राहुल ने तंज कसते हुए कहा कि RSS और BJP विकास, प्रगति और अर्थव्यवस्था, जैसे शब्दों के पीछे छिपकर हमला करने आते हैं। ——————————————– महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़ें… महायुति ने किसानों का लोन माफ, 25 लाख नौकरियां, छात्रों को 10 हजार रुपए महीने का वादा किया 5 नवंबर को महाराष्ट्र सीएम ने महायुति गठबंधन के घोषणा पत्र के 10 प्रमुख वादों का ऐलान किया था। प्रमुख वादों में लाड़ली बहन योजना की राशि 1500 से बढ़ाकर 2100 करना, बिजली बिलों में 30% तक की कमी, वृद्धावस्था पेंशन की राशि 1500 से 2100 रुपए करना, 25 लाख नौकरियां देने का वादा शामिल है। पूरी खबर यहां पढ़ें… चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र की DGP का ट्रांसफर किया:विपक्ष की शिकायत पर एक्शन, कांग्रेस ने कहा था- रश्मि निष्पक्ष चुनाव नहीं होने दे रहीं महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की वोटिंग से 16 दिन पहले चुनाव आयोग ने DGP रश्मि शुक्ला का ट्रांसफर कर दिया है। रश्मि शुक्ला के खिलाफ महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। कांग्रेस ने कहा था कि रश्मि चुनाव को निष्पक्ष तरीके से नहीं होने दे रही हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

More From Author

डॉलर के मुकाबले रुपया 84.24 के निचले स्तर पर:अमेरिकी चुनाव के नतीजों के बाद डॉलर मजबूत हुआ, इससे इंपोर्ट महंगा होगा

ट्रम्प की अमेरिका फर्स्ट पॉलिसी से भारत पर कितना असर:भारतीय पेशेवरों के लिए H1B वीजा मिलना मुश्किल होगा, चीन-पाकिस्तान पर मिल सकता है साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *