उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर:बुछार में ऑपरेशन DIGGI-2 जारी; पुंछ में ऑपरेशन शेरीकलां के दौरान जवान शहीद

कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में ‘ऑपरेशन DIGGI-2’ के दौरान एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। यह कार्रवाई तब हुई जब भारतीय सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा यनी LoC के पास कुछ हलचल देखी। इसके बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन चलाया। 14-15 मार्च की रात बुछार इलाके में घुसपैठ कर रहे आतंकी ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें आतंकी मारा गया। सेना ने आतंकी के पास से हथियार बरामद किए हैं, जिसमें एक AK राइफल, पिस्तौल और गोला-बारूद शामिल हैं। ऑपरेशन फिलहाल जारी है। वहीं, शनिवार को पुंछ में जारी ‘ऑपरेशन शेरीकलां’ के तहत एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) शहीद हो गया। जवान का नाम सूबेदार संदीप कुमार ढाका है। व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि ढाका सुरनकोटे के ऊबड़-खाबड़ इलाके में ड्यूटी करते समय फिसलकर गिर गए थे। सुरनकोटे में तैनात थे सूबेदार संदीप ढाका व्हाइट नाइट कोर ने शनिवार को बताया कि सूबेदार संदीप कुमार ढाका ऑपरेशन शेरीकलां के दौरान सुरनकोटे में दोपहर करीब 2.30 बजे ड्यूटी कर रहे थे। इसी बीच वे फिसलकर जमीन पर गिर गए। उसके बाद उन्होंने कोई प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया। उन्हें तुरंत पोथा के मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की पूरी कोशिशों के बावजूद, जवान को बचाया नहीं जा सका। एक हफ्ते में घुसपैठ की दूसरी कोशिश नाकाम सेना और पुलिस ने एक हफ्ते के दौरान LoC के पास घुसपैठ की दूसरी कोशिश नाकाम कर दी है। इससे पहले 10 मार्च को, जम्मू और कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की एक कोशिश की थी। लेकिन सेना ने ऑपरेशन चलाकर एक पाकिस्तानी आतंकवादी मार गिराया था। व्हाइट नाइट कोर ने कहा कि खुफिया एजेंसियों से विश्वसनीय जानकारी मिलने के बाद, मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे LoC के पास नौशेरा के झांगर इलाके में दो आतंकवादियों की हलचल देखी गई थी। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, सैनिकों ने आतंकियों की तलाश में ऑपरेशन चलाया। बाद में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी मारा गया था। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

जंग के बीच लंदन में घर खोजना मुश्किल:एक हफ्ते का किराया 3-4 लाख रुपए; लेबनान में 2 लाख बच्चे बेघर, 20 PHOTOS

इंडियन वेल्स सेमीफाइनल में अल्काराज हारे:मेदवेदेव ने 6-3, 7-6 से हराया, विमेंस सिंगल्स के फाइनल में आर्यना सबालेंका पहुंची; रायबाकिना से होगा मुकाबला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *