बस्तर में 1KG गोल्ड के साथ 108 नक्सलियों का सरेंडर:3.61 करोड़ कैश और 101 हथियार डाले, रेड-कार्पेट बिछाकर स्वागत; 4 करोड़ के हैं इनामी

छत्तीसगढ़ में बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में आज 108 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने इनके सरेंडर में रेड कार्पेट बिछाया। नक्सली अपने साथ जंगल से 1.64 करोड़ का 1 किलो सोना, 3 करोड़ 61 लाख कैश और 101 हथियार भी साथ लेकर आए, जो पुलिस को सौंप दिया। लेवी वसूली के दौरान नक्सलियों ने यह पैसा इकट्ठा किया था। नक्सलियों के पास 7 AK-47, 10 इंसास राइफल, 5 एसएलआर राइफल, 4 एमजी राइफल, 20 नग 303 राइफल, 11 बीजीएम लॉन्चर बरामद हुए हैं। इन्हें सरकार की नीतियों का पूरा लाभ दिया जाएगा। पुलिस ने अपील की है कि, जो भी नक्सली बचे हैं, वो भी समय रहते सरेंडर कर दें। इन सरेंडर नक्सलियों पर 3.95 करोड़ रुपए का इनाम भी घोषित है। सरेंडर कार्यक्रम में बस्तर संभाग के 7 जिलों के एसपी और डीजीपी मौजूद रहे। ये सभी नक्सली दंडकारण्य इलाके में सक्रिय थे। आत्मसमर्पण करने वालों में 44 महिला नक्सली भी शामिल हैं। देखिए तस्वीरें… मार्च 2027 तक बस्तर से केंद्रीय बलों की होगी वापसी गृह मंत्री विजय शर्मा ने विधानसभा में मंगलवार को कहा था कि, बस्तर क्षेत्र में तैनात अधिकांश केंद्रीय बलों को 31 मार्च 2027 तक वापस बुला लिया जाएगा। राज्य में सशस्त्र नक्सलवाद को खत्म करने के लिए 31 मार्च 2026 की समयसीमा तय की गई है। विजय शर्मा ने सदन में कहा कि, जब 31 मार्च 2026 को सशस्त्र नक्सलवाद के समापन की तिथि तय की गई, उसी समय यह भी निर्णय लिया गया था कि, 31 मार्च 2027 तक बस्तर में तैनात केंद्रीय बलों की वापसी की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ केंद्रीय बल इससे पहले भी वापस जा सकते हैं। बैठकों में यह सहमति बनी है कि 31 मार्च 2027 को एक तय समय सीमा मानकर चलें, हालांकि इसमें थोड़ा आगे-पीछे भी हो सकता है। 31 मार्च 2026 नक्सल खात्मे की डेडलाइन

More From Author

ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, फिर कैसे जंग लड़ रहा:7 टुकड़ों में ताकत बांट रखी; हर पद के लिए 4 उत्तराधिकारी पहले से तय

बाबर के बिना पाकिस्तान 114 रन पर ऑलआउट:बांग्लादेश के नाहिद राणा ने 5 विकेट लिए; फहीम अशरफ ने 37 रन बनाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *