भाजपा नेता के खेत में अफीम की खेती, सस्पेंड:दुर्ग में भूपेश बोले- पहले पंजाब से नशा आता था, अब दुर्ग में खेती हो रही

दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता के खेत में अफीम की अवैध खेती पकड़े जाने के बाद भाजपा नेता विनायक ताम्रकर को पार्टी ने सस्पेंड कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा नेता का फार्महाउस करीब 150 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें चारागाह की भूमि भी शामिल है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी का सांसद, विधायक और कलेक्टर के साथ उठना बैठना है जिसके चलते प्रशासन की कार्रवाई नहीं होती। बघेल ने आगे कहा कि पहले नशा पंजाब और अन्य राज्यों से सप्लाई होता था, लेकिन अब दुर्ग जिले में ही अफीम की खेती शुरू हो गई है और इसकी नेटवर्क कितनी फैली है, इसकी जांच होनी चाहिए है। भूपेश बघेल ये बातें समोदा गांव के खेत में पहुंचकर कही। इस दौरान वहां भारी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग भी खेत में पहुंच गए। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो झूमाझटकी मच गई। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। बता दें कि पुलिस को अफीम की सूचना मिलने के बाद 6 मार्च को खेत में रेड की गई, जिसमें करीब डेढ़ एकड़ में अफीम के पौधे मिले हैं। मामला समोदा गांव का है, जहां भाजपा किसान मोर्चा के नेताओं के खेत में चोरी-छिपे अफीम की खेती की जा रही थी। इस पर भाजपा नेता विनायक का कहना है कि उन्हें अफीम की खेती की कोई जानकारी नहीं थी और जमीन अधिया (आधी फसल) पर दी गई थी। अफीम की खेती की तस्वीरें देखिए…

More From Author

ममता बनर्जी का धरना दूसरे दिन भी जारी:रातभर धरनास्थल पर रहीं; बोलीं- SIR में वोटर्स के नाम बंगाल को बांटने के इरादे से हटाए

डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:2000 फीट ऊंचाई पर अचानक डिस्प्ले बंद हुआ, अंदर धुआं भरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *