बेंगलुरु में दोस्तों की शर्त के कारण युवक की मौत:ऑटो रिक्शा दिलाने का लालच देकर पटाखे के डिब्बे पर बिठाया, ब्लास्ट के कारण गई जान

कर्नाटक के बेंगलुरु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जो दिवाली की रात का बताया जा रहा है। इसमें नजर आ रहा है कि एक युवक डिब्बे पर बैठा हुआ है। अचानक से डिब्बे में ब्लास्ट हो जाता है और युवक जोर से जमीन पर गिरता है। इसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो जाती है। घटना को चार तस्वीरों में देखिए… निजी अंगों में चोट के कारण गई जान
पुलिस ने बताया कि शबरीश और उसके दोस्तों ने दिवाली की रात शराब पी थी। इसके बाद सभी कोनानाकुंटे इलाके में जुटे। बेरोजगार शबरीश से उसके दोस्तों ने ऑटोरिक्शा दिलाने की बात कही। उससे पटाखे वाले डिब्बे पर बैठने की शर्त रखी। नशे में धुत शबरीश ने शर्त मानी। दोस्तों ने पटाखा जलाया और उस पर डिब्बा रखा दिया। शबरीश उस पर बैठ गया। उसके दोस्त वहां से चले गए। पटाखा फटा और शबरीश हवा में उछल कर सड़क पर आ गिरा। कुछ सेकेंड बाद वो सड़क पर लेट गया। शबरीश के दोस्त उसके पास आए। उसे उठाने लगे लेकिन शबरीश नहीं उठा। इसके बाद सभी दोस्त शबरीश को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दक्षिण बेंगलुरु एसपी लोकेश जगलासर ने कहा कि डॉक्टरों के मुताबिक ब्लास्ट के कारण शबरीश के निजी अंगों में गहरी चोट आई थी। इसके कारण उसकी मौत हो गई। एसपी ने कहा कि घटना का वीडियो सामने आया था। शबरीश के दोस्तों के पहचान की गई। 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आंध्र प्रदेश: स्कूटी से पटाखों का कार्टून गिरते ही IED बम जैसा तेज धमाका हुआ, 1 की मौत और 6 घायल
31 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के एलुरु से भी पटाखा ब्लास्ट का वीडियो सामने आया था। स्कूटी से जा रहे 3 लोगों के पास पटाखों में अचानक ब्लास्ट हुआ था। इसमें 1 शख्स की मौत हो गई थी। ब्लास्ट के समय सड़क पर खड़े 3 लोग समेत कुल 6 घायल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोपहर 12.17 पर सफेद स्कूटी पर 2 लोग एक संकरी गली से तेज गति से स्कूटी से गुजर रहे थे। स्कूटी सवार के हाथ में ‘ऑनियन बम’ का कार्टन था। गली की सड़क आगे जाकर चौड़ी हो जाती है और मेन सड़क से मिल जाती है, स्कूटी जब वहां पहुंचती है तभी वहां अचानक एक गड्ढा आया, जिसकी वजह से कार्टन नीचे गिर गया और तेज ब्लास्ट हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस धमाके की आवाज IED बम जितनी तेज थी। विस्फोट के बाद इलाके में धुआं उठा। चारों ओर कागज के टुकड़े उड़े। जैसे ही धुआं साफ हुआ, दो लोग किसी तरह विस्फोट से बचकर सुरक्षित स्थान की ओर भागे। CCTV फुटेज में स्कूटी के कुछ टुकड़ों को दूर तक बिखरे नजर आए थे। पूरी खबर पढ़ें… ………………………………………. पटाखों में ब्लास्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… केरल के कासरगोड में धमाका, 150 घायल; आतिशबाजी के दौरान पटाखा गोदाम तक चिंगारी पहुंची थी केरल के कासरगोड के अंजुताम्बलम वीरारकावु मंदिर में सोमवार रात करीब 12:30 बजे आतिशबाजी के दौरान एक ब्लास्ट हुआ। इसमें 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए। कासरगोड पुलिस ने बताया कि 8 लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का आगाज…MP के CM ने बजाया नगाड़ा:मोहन बोले-पिछली सरकारों ने छोटे मन से काम किया, साय बोले-मध्यप्रदेश से सगे भाई जैसा रिश्ता

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने किया राज्योत्सव का शुभारंभ:बोले-डबल इंजन की सरकारें छग और एमपी को विकास की राह पर तेजी से ले जा रहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *