GGU में होली-सेलिब्रेशन में छात्रों के बीच फिर चले लात-घूंसे,VIDEO:एक तरफ DJ पर डांस, दूसरे तरफ जमकर मारपीट, धक्का-मुक्की और कपड़े फाड़ने पर विवाद

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU) में होली सेलिब्रेशन के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच फिर जमकर मारपीट हो गई। छात्र एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते रहे। 4 दिन पहले भी मारपीट की घटना हुई थी। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, सोमवार को यूनिवर्सिटी कैंपस में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। डीजे की धुन पर नाचते समय छात्रों के बीच विवाद हो गया। कुछ छात्रों ने नशे में जमकर रंग-गुलाल उड़ाए और एक दूसरे के कपड़े फाड़े। इसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है। इससे पहले यूनिवर्सिटी में एबीवीपी के होली मिलन समारोह में चार दिन पहले भी विवाद हुआ था। स्टेज पर चढ़ने को लेकर छात्रों के बीच विवाद हो गया, फिर देखते ही देखते आपस में मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ छात्र जबरन स्टेज पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। जिसका दूसरे छात्रों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों गुट आमने-सामने आ गए। देखिए तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला दरअसल, सोमवार को यूनिवर्सिटी कैंपस में दूसरे गुट के छात्रों ने रंग बरसे 0.5 का आयोजन किया था। इस दौरान ऑडिटोरियम के सामने तेज आवाज में साउंड सिस्टम लगाकर डीजे की धुनकर छात्र जमकर रंग-गुलाल उड़ा रहे थे। छात्र-छात्राएं सभी आपस में डांस कर रहे थे। यह सिलसिला घंटों चलता रहा। एक तरफ डांस और दूसरी तरफ चले लात-घूंसे एक तरफ छात्र-छात्राएं होलियाना मूड में डांस की मस्ती में सरोबोर हो रहे थे। दूसरी तरफ कुछ छात्र आपस में ही एक दूसरे के शर्ट तक फाड़ रहे थे। अबीर गुलाल के नशे के बीच अचानक कुछ छात्रों ने मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प शुरू हो गई। फिर छात्र एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई करते रहे। मारपीट का वीडिया आया सामने मारपीट होते देख छात्र इधर-उधर भागने लगे। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छात्रों का एक गुट दूसरे छात्र को घेर कर बेरहमी से पिटाई करते दिख रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। टीआई बोले- मारपीट की नहीं हुई है शिकायत इधर, कोनी टीआई भावेश शेंडे का कहना है कि, यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों के बीच मारपीट की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। किसी छात्र ने मारपीट की शिकायत दर्ज नहीं कराई है। शिकायत मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। ………………………………. इससे संबंधित यह खबरें भी पढ़िए… GGU में होली सेलिब्रेशन के दौरान चले लात-घूंसे, VIDEO:स्टेज पर चढ़ते समय धक्का-मुक्की हुई, लड़कों ने एक दूसरे को कपड़े खींचकर पीटा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU) में होली सेलिब्रेशन के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। इस दौरान आयोजकों ने उन्हें शांत कराया। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

वानखेड़े स्टेडियम में 71% टी-20 जीता भारत:इंग्लैंड यहां 97 पर सिमट चुका; मुंबई में एक ही वर्ल्डकप सेमीफाइनल जीत सकी टीम इंडिया

ICC टूर्नामेंट में पांचवीं बार होगा भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल:अब तक मुकाबला 2-2 से बराबर; 1983 और 2024 में अंग्रेजों को हराया, चैंपियन भी बने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *