रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर बदमाश पर फायरिंग:दो लोगों ने चलाई गोली, गले में धंसी बुलेट; भाई से मिलने आया था

छत्तीसगढ़ के रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर सोमवार दोपहर को गोली चली। युवक शेख साहिल जेल में बंद अपने भाई से मुलाकात कर बाहर आया था। इसी दौरान अज्ञात दो लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। उसके गर्दन पर गोली लगी है। शेख साहिल आदतन बदमाश है, उसे रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि, आपसी रंजिश के चलते गफ्फार ने हमला करवाया है। किसी शानू नाम के युवक ने गोली चलाई है। साहिल का भाई जेल में बंद है। पूरा परिवार आज उससे मिलने आया था। मुलाकात के बाद बाहर निकलते ही एक युवक बातचीत करने लगा। उसी दौरान दूसरे युवक ने गोली चला दी। वो करीब 9-10 लोग थे। हमला करने के बाद सभी भाग गए। एएसपी लखन पटले का कहना है कि, शाहरुख और शानू उर्फ सरफराज दोनों 307 के आरोपी हैं। संतोषी नगर निवासी साहिल कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया है। उसका भाई एनडीपीएस एक्ट में जेल में बंद है। जेल से बाहर निकलने के दौरान देसी कट्टा से उस पर फायरिंग कर दी। दो साल पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया है।

More From Author

अमेरिकी चुनाव में गिलहरी की मौत का मुद्दा:अधिकारियों ने रेबीज के डर से मारा था, मस्क बोले- ट्रम्प ऐसे जानवरों की रक्षा करेंगे

मोदी झारखंड में भ्रष्टाचार पर बोले, हेमंत का जिक्र नहीं:JMM, राजद-कांग्रेस को परिवारवादी कहा; पर भाजपा ने 18 सीटों पर नेताओं के रिश्तेदारों को उतारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *