झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश:रांची से दिल्ली जा रही थी, विमान में 7 लोग सवार थे

झारखंड से दिल्ली जा रहा एक चार्टेड प्लेन चतरा में क्रैश हो गया। यह एक एयर एंबुलेंस थी। प्लेन में 7 लोग सवार थे। रेडबर्ड एयरवेज की बीचक्राफ्ट किंग एयर B90L मेडिकल चार्टर फ्लाइट में एक मरीज, डॉक्टर, पैरामेडिक, अटेंडेंट और क्रू मेंबर समेत सात लोग सवार थे। फ्लाइट ने सोमवार शाम 7:11 बजे रांची से उड़ान भरी थी, 7:34 पर एयरक्राफ्ट का कम्युनिकेशन टूट गया। थोड़ी देर बाद प्लेन झारखंड के चतरा जिले के समरिया में क्रैश हो गया। हम खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं

More From Author

अनिल अंबानी को फ्रॉड घोषित कर सकेंगे बैंक:बॉम्बे हाईकोर्ट ने राहत वापस ली, ₹40 हजार करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

6 पौवा शराब के साथ पकड़ाए आरोपी ने लगाई फांसी:बालोद में परिजन बोले- तीन पुलिसकर्मियों ने मांगे पैसे, जेल भेजने दी थी धमकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *