सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट:83,250 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी 50 अंक लुढ़का; IT और एनर्जी शेयर्स में बिकवाली

शेयर बाजार में आज यानी 18 फरवरी को गिरावट है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 83,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट है, ये 25,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। IT, एनर्जी और रियल्टी शेयर्स में गिरावट है। इंफोसिस, टेक महिंद्रा, HCL टेक और TCS के शेयर में करीब 2% की गिरावट है। वहीं मेटल और FMCG शेयर्स में बढ़त है। जापान के निक्केई में बढ़त अमेरिकी बाजार में 17 फरवरी को मिला-जुला कारोबार विदेशी निवेशकों ने 999 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे कल बाजार में रही थी बढ़त
इससे पहले कल यानी 17 फरवरी को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 173 अंक चढ़कर 83,450 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में करीब 42 अंक की तेजी रही, ये 25,725 पर बंद हुआ था।

More From Author

दिल्ली एक्सीडेंट मामला,आरोपी के पिता बोले-नादानी में बेटे से गलती:मैं बहुत शर्मिंदा, पीड़ित की मां से जिंदगीभर माफी मांगने को तैयार

अमेरिकी सांसद बोले- कुत्तों-मुसलमानों में से एक को चुनना आसान:फिलिस्तीनी एक्टिविस्ट के ‘डॉग बैन’ पोस्ट पर जवाब दिया; एक्सपर्ट बोले- यह नस्लवादी, सांसद इस्तीफा दे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *