गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा नाबालिग-बॉयफ्रेंड का जंगल में मिला शव:दोस्तों से फोन पर कहा-कुछ लोग पीछा कर रहे हैं…मैं भाग रहा हूं,परिजनों बोले-हत्या हुई

छत्तीसगढ़ में महासमुंद के जंगल में 15 दिनों से लापता बलौदाबाजार के नाबालिग की लाश मिली है। 29 जनवरी को नाबालिग अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने महासमुंद गया था, जिसके बाद वह अचानक गायब हो गया। नाबालिग का शव गर्लफ्रेंड के घर से करीब डेढ़ किमी दूर मिला है। इस बीच 29 जनवरी की देर रात नाबालिग का उसके दोस्तों से बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। इस ऑडियो में नाबालिग अपने दोस्तों से बात कर रहा है। दोस्तों ने पूछा कहां हो तो नाबालिग बोला मैं वहां से भाग रहा हूं। दोस्तों ने पूछा कहा हो, तब नाबालिग बोला यहां छोटा सा रास्ता है। आगे नाबालिग दोस्तों से कहा, इधर मत आ। मैं अपना लोकेशन भेजता हूं। इधर, परिजनों ने शुक्रवार को थाने का घेराव कर नाबालिग के हत्या की आशंका जताई है। साथ ही, उन्होंने पुलिस से दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मामला भंवरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला महासमुंद जिले के जमनीडीह गांव के जंगल में 12 फरवरी को नाबालिग का शव मिला। पुलिस ने जब इसकी जांच शुरू की तो पता चला कि यह शव बलौदाबाजार जिले के ग्राम सर्वा के रहने वाले उद्रेश वर्मा (17) की है।जांच में पता चला कि नाबालिग पिछले 29 जनवरी से लापता था। उसके दोस्त ने भंवरपुर चौकी में 30 जनवरी को नाबालिग के गुमशदुगी की शिकायत की थी। पूछताछ में पता चला कि उद्रेश 29 जनवरी को अपने दोस्तों के साथ टूड्री गांव में मड़ाई मेला देखने गया था। लौटते समय उसने महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत जमदरहा के आश्रित गांव जमनीडीह में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने की इच्छा जताई। दोस्तों के मना करने के बावजूद रात करीब 11 बजे जमनीडीह गांव पहुंचा। उद्रेश ने दोस्त के मोबाइल से गर्लफ्रेंड को कॉल किया और उससे मिला। इसके बाद से वह लापता हो गया और गुरुवार को उसकी लाश जंगल में मिली। फिलहाल, पुलिस ने हत्या सहित सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा गर्लफ्रेंड और उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। दोस्त ने की थी उद्रेश के लापता होने की शिकायत 30 जनवरी को दोस्त धर्मेंद्र वर्मा ने भंवरपुर चौकी में उद्रेश के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। कुछ दिनों बाद उद्रेश का दोस्त से लिया गया मोबाइल गांव के पास पुलिस को मिला, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद ली, लेकिन डॉग लड़की के घर के आसपास जाकर भी कोई सुराग नहीं दे पाया। पुलिस तकनीकी सहायता और तलाशी अभियान में जुटी रही। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे तलाशी दल को युवती के गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में उद्रेश का शव मिला। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर सबूत इकट्ठा किए। शव के कुछ हिस्से जानवरों ने खा लिए थे। परिजनों ने शव की पहचान उद्रेश के रूप में की। शव डीकंपोज होने की वजह से पोस्टमार्टम के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा। गर्लफ्रेंड और उसके परिवार से पूछताछ कर रही पुलिस पुलिस उद्रेश की गर्लफ्रेंड और उसके परिवार से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि उद्रेश और उसके गर्लफ्रेंड के बीच सोशल मीडिया के जरिए पहचान हुई थी। दोनों एक दूसरे से फोन पर भी बात किया करते थे। वहीं, नाबालिग की लाश मिलने के बाद गुस्साए परिजनों ने भंवरपुर चौकी का घेराव किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों को शक है कि उद्रेश की हत्या की गई है और उसके शव को जंगल में फेंक दिया गया। परिजनों ने की कार्रवाई की मांग उद्रेश की मां लक्ष्मी वर्मा ने कहा, लड़की मेरे बेटे को फोन कर बुलाई थी। मेरे बेटे की कोई खबर नहीं है। वो नहीं मिल रहा है। मुझे मेरे बेटे के लिए इंसाफ चा​हिए। उन लोगों को ले आओ जिन्होंने मेरे बेटे को मारा-पीटा है। मामा कुलेश्वर वर्मा ने कहा, वो बचपन से छिरा गांव रहा है और वहीं पढ़ाई-लिखाई किया। चार लड़कों के साथ पहुंचा। इसके बाद लड़की के बुलाने पर वो उससे मिलने गया ​था। लड़की को गिरफ्तार करना चाहिए। हमें इंसाफ चाहिए। चाची सोनिया वर्मा ने कहा, 29 जनवरी को वो घर से निकला था। फिर 30 जनवरी को उसके दोस्त लोग ढूंढते हुए घर आए थे। इसके बाद थाने में गुमशुदगी की शिकायत की गई। इसके बाद 15 दिन में हमारा बच्चा नहीं मिला। उसका जूता और मोबाइल मिल गया। लेकिन 15 दिन बाद हमें बच्चे की डेड बॉडी मिली। उन्होंने कहा कि हमारे सब्र का बांध अब टूट चुका है। हम चाहते हैं जो भी अपराधी हो उसके खिलाफ जल्दी से जल्दी कार्रवाई हो। ……………………… क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें गोद में लाश, हाथ में सिगरेट और गुनगुनाता रहा गाना:एंकर सलमा सुल्ताना मर्डर-केस में चश्मदीद ने खोले राज, कहा- पहले पीटा, फिर घोंटा गला सलमा सुल्ताना हत्याकांड 21 अक्टूबर 2018…गोद में शव…हाथ में सिगरेट…और होंठों पर वही गीत, जो कभी सलमा सुल्ताना का पसंदीदा था- “तुझसे नाराज नहीं जिंदगी, हैरान हूं मैं…”। कोरबा के विशेष सत्र न्यायालय में चल रही सुनवाई के दौरान चश्मदीद गवाह डिंपल सिंह (काल्पनिक नाम) ने जो बयान दिया, उसने पूरे कोर्ट रूम को सन्न कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

छत्तीसगढ़ में 2 सड़क हादसे में 5 मौतें:रायपुर में बाइक ने पति-पत्नी को टक्कर मारी, खून से लथपथ तड़पते रहे; कोरबा में टकराई 2-कारें

दुर्ग गैंगरेप के आरोपी सांसद के पीए ने किया सरेंडर:फरार चल रहे दोनों आरोपी पहुंचे कोर्ट, 7 सालों तक नाबालिग से किया था दुष्कर्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *