छत्तीसगढ़ में 2 सड़क हादसे में 5 मौतें:रायपुर में बाइक ने पति-पत्नी को टक्कर मारी, खून से लथपथ तड़पते रहे; कोरबा में टकराई 2-कारें

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई। राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड में गुरुवार रात बाइक सवार युवक ने साइकिल सवार पति पत्नी को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि तीनों दूर दूर तक फेंका गए। तीनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद ग्रामीणों मौके पर पहुंचे। जहां तीनों सड़क पर खून से लथपथ थे। इनमें 2 युवकों ने अचानक आखिरी सांस के बाद दम तोड़ दिया। महिला की भी मौत हो गई। मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है। दूसरी घटना कोरबा के कटघोरा की है, जहां दो कारों की आमने-सामने टक्कर में 2 लोगों की मौत हुई है। जबकि 5 लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना मोरगा चौकी इलाके की है। देखिए हादसे की तस्वीरें…. केस 1 – रायपुर में बाइक ने पति-पत्नी को मारी टक्कर, 3 मौतें जानकारी के मुताबिक, 12 फरवरी की रात शुभम यादव (28) अपनी बाइक (क्रमांक 04 QL 7361) में दोस्त लव के साथ रायपुर से अपने घर मांढर जा रहा था। बरौदा के आगे रात करीब 8 बजे अंधेरे में साइकिल सवार पति-पत्नी आ रहे थे। इसी दौरान दोनों की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे चारों दूर फेंका गए। खून से लथपथ होकर सभी तड़पने लगे। बाइक सवार दोनों दोस्तों को पास के लक्ष्मीनरायण अस्पताल ले जाया गया, जहां से शुभम को बालाजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि दोस्त का इलाज जारी है। वहीं, साइकिल सवार टेकारी निवासी भोजराम विश्वकर्मा (58) और उसकी पत्नी प्यारी विश्वकर्मा (53) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को शव सौंप दिया है। केस 2 – कोरबा में दो कारों की आमने-सामने टक्कर कोरबा के मोरगा चौकी इलाके के केंदई नेशनल हाईवे पर झरना मोड़ के पास 12 फरवरी की रात करीब 12 बजे दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दोनों गाड़ियों के एयरबैग खुल गए। हादसे के बाद घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई थी। तत्काल मोरगा चौकी पुलिस और 112 नंबर पर सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए पोड़ी उपरोड़ा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। शुरुआती इलाज के बाद दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। एक कार में 4, दूसरी में 3 लोग थे सवार जानकारी के अनुसार, आल्टो कार में चार लोग सवार थे, जिसमें दो की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं, दूसरी कार में तीन लोग सवार थे, जो सभी घायल हुए हैं। दोनों वाहनों में सवार लोग कोरबी क्षेत्र के निवासी हैं। मृतकों में एक की पहचान धन सिंह यादव के रूप में हुई है। अन्य की पहचान बाकी है। तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस कर रही जांच इस मामले में मोरगा चौकी प्रभारी मंगतू राम ने बताया कि, सूचना मिलते ही पुलिस टीम देर रात मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अगले दिन सुबह कानूनी कार्रवाई और आगे की जांच की जा रही है। …………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर में युवती का सिर-धड़ से अलग…VIDEO: तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकराई स्कूटी, पीछे बैठी 2 नाबालिगों के सिर और पैर में आईं चोटें रायपुर में खतरनाक सड़क हादसा हुआ है। एक्सीडेंट में स्कूटी सवार युवती का सिर धड़ से अलग हो गया है। स्कूटी तेज रफ्तार में थी, जिससे अनियंत्रित होकर डिवाइडर के एंगल से टकरा गई। हादसे में 2 नाबालिग लड़कियां घायल हो गई हैं। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

चांदी दो दिन में ₹24 हजार सस्ती हुई:एक किलो चांदी ₹2.42 लाख पर आई, सोना आज ₹2,899 गिरकर ₹1.51 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *