भारत-पाक मैच,भारत से कोलंबो फ्लाइट का किराया 5 गुना बढ़ा:₹1.45 लाख तक खर्च करने होंगे, होटल का किराया ₹1.13 लाख तक पहुंचा

भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 का मैच 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। अगर आप इस मैच को देखने के लिए 14 और 15 फरवरी को फ्लाइट से कोलंबो जाना चाहते हैं, तो आपको 1 लाख रुपए से ज्यादा यानी 5 गुना तक किराया चुकाना पड़ेगा। मेकमाईट्रिप की वेबसाइट पर मंगलवार (10 फरवरी) को 14 और 15 फरवरी का दिल्ली और मुंबई से कोलंबो का हवाई किराया एक पैसेंजर के लिए ₹1,45,220 तक दिखा रहा है। वहीं कोलंबो में बड़े होटलों का किराया भी ₹1,13,943 तक पहुंच गया है। आम दिनों में कोलंबो की डायरेक्ट फ्लाइट का किराया 30 हजार रुपए के आस-पास तक रहता है। दिल्ली से कोलंबो दिल्ली से कोलंबो तक पहुंचने में डायरेक्ट फ्लाइट को करीब 4 घंटे लगते हैं। मैच से एक दिन पहले शनिवार 14 फरवरी को एअर इंडिया की नॉनस्टॉप फ्लाइट का किराया ₹90,031 से ₹1,09,340 तक है। वहीं श्रीलंकन एयरलाइंस का किराया ₹64,987 से ₹1,45,220 तक दिखा रहा है। मैच के दिन रविवार (15 फरवरी) को शाम 7 बजे से पहले एअर इंडिया की नॉनस्टॉप फ्लाइट का किराया ₹1,09,340 है। वहीं श्रीलंकन एयरलाइंस का किराया ₹65,915 दिखा रहा है। मुंबई से कोलंबो वहीं मुंबई से कोलंबो तक पहुंचने में डायरेक्ट फ्लाइट को करीब 3 घंटे लगते हैं। 14 फरवरी को एअर इंडिया की नॉनस्टॉप फ्लाइट का किराया ₹90,032 तक है। वहीं श्रीलंकन एयरलाइंस का किराया ₹56,525 तक दिखा रहा है। 15 फरवरी को शाम 7 बजे से पहले एअर इंडिया की नॉनस्टॉप फ्लाइट का किराया ₹28,035 है। वहीं श्रीलंकन एयरलाइंस का किराया ₹66,123 दिखा रहा है। होटल का किराया ₹1,13,943 तक पहुंचा वहीं अगर आप 14 फरवरी और 15 फरवरी को कोलंबो में 3 स्टार, 4 स्टार या 5 स्टार जैसे बड़े होटलों में 2 लोगों के लिए रूम बुक करते हैं, तो एक नाइट का किराया ₹1,13,943 तक है। वहीं ठीक-ठाक होटलों में 2 से 3 हजार रुपए तक में भी रूम मिल जाएगा। आम दिनों में कोलंबो में बड़े होटलों का किराया ₹40,000 तक रहता है। श्रीलंका की टूरिज्म इंडस्ट्री को सपोर्ट मिलेगा श्रीलंका की टूरिज्म इंडस्ट्री इस समय संकट से गुजर रही है। श्रीलंका के सेंट्रल बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बाद भी कमाई में कमी आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि जनवरी 2026 में श्रीलंका आने वाले पर्यटकों से होने वाली कमाई में सालाना आधार पर करीब 5.6% की गिरावट आई है। श्रीलंका को जनवरी 2025 में टूरिज्म से 400 मिलियन डॉलर यानी 3,622 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी। वहीं जनवरी 2026 में यह कमाई गिरकर 378 मिलियन डॉलर यानी 3,423 करोड़ रुपए रह गई। ऐसे में श्रीलंका को उम्मीद है कि भारत-पाकिस्तान मैच के कारण काफी संख्या में लोग श्रीलंका पहुंचेंगे और वहां की टूरिज्म इंडस्ट्री को सपोर्ट मिलेगा। ये खबर भी पढ़ें… टी-20 वर्ल्डकप में भारत-पाकिस्तान मैच होगा: श्रीलंका के राष्ट्रपति से बातचीत के बाद मानी शहबाज सरकार, 15 फरवरी को मुकाबला टी-20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। पाकिस्तान सरकार ने सोमवार रात अपने X अकाउंट पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि की। पोस्ट में बताया गया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने फोन कर भारत के खिलाफ मैच खेलने की अपील की थी। इसके अलावा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से मुकाबला खेलने की सिफारिश की थी। दरअसल, बांग्लादेश को टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर किए जाने के विरोध में पाकिस्तान ने 1 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का ऐलान किया था। हालांकि उसने टूर्नामेंट के बाकी मुकाबले खेलने पर सहमति जता दी थी। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

शबाना महमूद ब्रिटेन की पहली मुस्लिम प्रधानमंत्री बन सकती हैं:कश्मीरी मूल की हैं; एपस्टीन फाइल्स विवाद से PM स्टार्मर की कुर्सी खतरे में

दुर्ग में ट्रक ने युवक को कुचला…LIVE VIDEO:गाय से टकराकर गिरे बाइक सवार, पहिए के नीचे आया सिर, शराब पीकर घर लौट रहे थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *