श्रीलंका ने टी-20 वर्ल्ड कप में पहला मैच जीत लिया है। टीम ने रविवार के तीसरे मैच में आयरलैंड को 20 रन से हराया। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आयरलैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 163 रन बनाए। कुसल मेंडिस ने 43 बॉल पर 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कमिंडु मेंडिस ने 19 बॉल पर 44 रन बनाए। बैरी मैकॉर्थी और जॉर्ज डॉकरेल को 2-2 विकेट मिले। 164 रन का टारगेट चेज कर रही आयरिश टीम 19.5 ओवर में 143 रन पर ऑलआउट हो गई। महीश तीक्षणा और वनिंदू हसरंगा ने 3-3 विकेट झटके। मथीशा पथिराना को 2 विकेट मिले। आयरलैंड की ओर से हैरी टेक्कर ने 40 रन बनाए। रॉस अडॉयर ने 34 रन जोड़े। शेष बैटर्स खास प्रदर्शन नहीं कर सके। मैच का स्कोरबोर्ड श्रीलंका के मैच विनर्स मैच से जुड़ी अपडेट्स देखने के लिए नीचे LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…
